भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 नवंबर यानी 2 दिनों बाद 2 मैचों के टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें तैयारी में जोरों-शोरों से लग गई हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी बार खेली गई सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी. टीम इंडिया में कई स्टार खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर मैच का रुख पलट कर रख दिया है. हम आज ऐसे गेंदबाज के बारे में बताएंगे जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा किया है, जो कि शायद ही कोई सोच पाएगा.
अश्विन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक ही टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने का प्रचंड रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है. अश्विन इकलौते ऐसे धुरंधर हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 30 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. अश्विन ने ये प्रचंड रिकॉर्ड साल 2015 में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान किया था.
रविचंद्रन अश्विन
साल 2015 में खेली गई इस सीरीज के दौरान उन्होंने 164.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 11.21की औसत से 31 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड कायम कर दिया था. गौरतलब है अश्विन ने इस सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 31 विकेट हासिल किया. यही नहीं 4 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट भी लिया था.
अश्विन का टेस्ट करियर
रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी. उन्होंने अपने करियर के दौरान खेले 106 टेस्ट मैचों की 200 पारियों में 2.83 की इकोनॉमी से 537 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/59 का रहा है. वहीं, उन्होंने अपने करियर के दौरान 37 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. वहीं, 8 बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है. बता दें कि अश्विन भारतीय क्रिकेट इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं.
ये भी पढ़ें: Ind vs Sa: जडेजा तोड़ेंगे सबसे महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड, रचेंगे टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा इतिहास, जानें पूरा मामला