ठंड में बनाएं इस हरे फल की चटनी, इम्यूनिटी रहेगी चकाचक, रीवा वालों की फेवरेट

ठंड में बनाएं इस हरे फल की चटनी, इम्यूनिटी रहेगी चकाचक, रीवा वालों की फेवरेट


Health News: रीवा के अगर ग्रामीण आंचल का सफर करेंगे सर्दी के मौसम में हर तीसरे घर पर आंवले की भुनी हुई चटनी जरूर मिलेगी. तो इस बार आप भी सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ट्राइ करें भुने आंवला की रीवा स्टाइल देसी चटनी. खट्टे-मीठे स्वाद और हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी.

वैसे तो आंवले की चटनी कई तरह से बनाई जाती है कई लोग इसे कच्चे आवले से तैयार करते है तो कुछ उबालकर चटनी बनाते है और हर एक चटनी का स्वाद अलग लेकिन लाजवाब होता है – इसके अलावा आप एक और तरह से आप आंवले की चटपटी चटनी बना सकते है,आवले को भूनकर.

आंवला जो कि विटामिन C से भरपूर होता है और सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. इस बार ट्राइ करें भुने हुएं आंवला की चटनी रेसिपी. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

ये रही सामग्री 
आंवला – 6 से 8 (मध्यम आकार के)
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
लहसुन – 3 से 4 कलियाँ
धनिया पत्ते – एक मुट्ठी
नमक – स्वादानुसार
भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
तेल – 1 छोटा चम्मच.

ऐसे बनाएं
सबसे पहले आंवलों को अच्छे से धोकर सुखा लें. अब इन्हें हल्का सा तेल लगाकर तवे या कढ़ाही पर भूनें – अगर आपके पास मिट्टी से बने चूल्हे की गरम राख हो तो बेस्ट रहेगा. जब तक कि ये हल्के सुनहरे न हो जाएं. ठंडा होने पर इनके बीज निकाल दें. मिक्सर जार में भुना आंवला, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और धनिया पत्ते डालें. थोड़ा सा पानी डालकर दरदरी चटनी पीस लें. अब इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें.

यह भुना आंवला चटनी पराठों, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ सर्व करें. इसका खट्टा-मीठा और हल्का स्मोकी स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. यह चटनी इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और स्किन के लिए फायदेमंद होती है. सर्दियों में इसे डाइट में जरूर शामिल करें.

इसके अलावा आप भुने और फ्राई करके भी आंवला की देसी चटनी बना सकते हैं, जिसमें मेथी,राई,अदरक,लहसुन, मिर्च, चना दाल, कढी पत्ता आंवले के साथ सबको फ्राई करके पीसकर ऊपर से चाट मसाला, धनिया पत्ते डाला जाता है.

आंवले की चटनी तीन तरीकों से बनाई जा सकती है –
भूनकर: इसमें आंवले को हल्का भूनकर स्मोकी फ्लेवर दिया जाता है.
कच्चे आंवले से: बिना पकाए आंवले को पीसकर ताजगी भरा स्वाद मिलता है.
उबालकर: आंवले को उबालकर चटनी बनाने से इसका खट्टापन कम हो जाता है.

भुना आंवला शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है –
इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है.
पाचन तंत्र को सुधारता है.
बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है.
सर्दी-जुकाम से बचाव करता है.
शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है.



Source link