युवक पर डंडे से हमला, इलाज के दौरान मौत: सतना में जमीनी विवाद और लूट के इरादे से वारदात की आशंका – Satna News

युवक पर डंडे से हमला, इलाज के दौरान मौत:  सतना में जमीनी विवाद और लूट के इरादे से वारदात की आशंका – Satna News



सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के सिधौली में मंगलवार रात एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव की पहचान बृजेश सिंह के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब बृजेश अपने दोस्त कृष्ण कुमार के साथ बाइक से गांव की ओर जा रहा था।

.

घायल कृष्ण कुमार ने बताया कि वे मटेहना से सिधौली जा रहे थे। सिधौली के पास पहुंचते ही करीब दर्जन भर लोगों ने उनकी चलती बाइक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बृजेश पर लाठियों से बेरहमी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कृष्ण कुमार भी लाठियों से घायल हुए, लेकिन किसी तरह भागकर जान बचाई।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बृजेश सिंह को सतना जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

बृजेश की बहन प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके भाई से 65 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन भी लूट लिया। परिजनों ने इस हत्या के पीछे पुराने जमीनी विवाद को मुख्य वजह बताया है।

घटना की सूचना मिलने पर रामपुर बघेलान पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट के आरोप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link