Last Updated:
MP Politics: मध्यप्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर सियासी गर्मी बढ़ गई है. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP पर तीखे आरोप लगाए, वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस का बहाना बताया.
MP Politics: मध्यप्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने बड़ी बैठक की. बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर नहीं पहुंच रहे हैं. 70% से ज्यादा शिकायतें यही आ रही हैं कि बीएलओ और अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं कर रहे. पूरे प्रदेश से इसकी शिकायतें मिल रही हैं.
कांग्रेस ने अब तक पांच बार चुनाव आयोग में लिखित शिकायत की है. जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर लोगों को धोखा दिया जा रहा है. फील्ड में अलग-अलग तरह की परेशानियां पैदा की जा रही हैं. उन्होंने कहा, “हमने हर विधानसभा में प्रभारी और BLA (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त कर दिए हैं. सभी को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है. हम 2003 की वोटर लिस्ट और सभी पुराने दस्तावेज मांग रहे हैं. 2024 की लिस्ट भी उपलब्ध कराई जाए. एक भी वोट कटने नहीं देंगे.”
पटवारी ने चेतावनी दी कि बीजेपी का षड्यंत्र पूरी तरह नाकाम करेंगे. पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाएंगे. हर जिले में जाएंगे. ब्लॉक स्तर पर 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता तैनात कर दिए हैं. दावे-आपत्ति के लिए भी कांग्रेस पूरी तरह तैयार है.
आदिवासियों की जमीन पर बड़ा आरोप
जीतू पटवारी ने आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा, “बीजेपी के 10 साल के राज में 1 लाख हेक्टेयर से ज्यादा आदिवासी जमीन नेताओं ने पीछे के दरवाजे से खरीद ली. कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सारी जमीन छीनकर आदिवासियों को वापस देंगे और दोषी नेताओं पर सख्त कार्रवाई करेंगे.”
लाड़ली बहना योजना पर निशाना
लाड़ली बहना योजना को लेकर पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला. कहा, “यह दोनों की नूरा कुश्ती चल रही है. नाम बदलने में मोहन यादव माहिर हैं. 3000 रुपये का वादा किया था, अब घटाकर 1500 कर दिया. मोदी की गारंटी कहां गई? सरकार पर भरोसा नहीं. मुख्यमंत्री को सचिवों से माफी मांगनी चाहिए.”
भाजपा का पलटवार
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने तुरंत जवाब दिया. प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा, “पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सुचारु रूप से चल रही है. जीतू पटवारी और कांग्रेस आने वाले चुनाव में हार देखकर अभी से बहाने तैयार कर रहे हैं. यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है, पहले भी वोटर वेरिफिकेशन होता रहा है. कांग्रेस को डर है कि उनके फर्जी वोटरों के नाम अब कट जाएंगे, इसलिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है.” इस तरह मध्यप्रदेश में SIR को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है. कांग्रेस जहां एक-एक वोट बचाने की कसम खा रही है, वहीं भाजपा इसे फर्जी वोटर साफ करने की प्रक्रिया बता रही है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्माएगा.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें