बड़वानी में भैरव अष्टमी पर ढोल-ताशों की गूंज पर आरती: 2 क्विंटल आटे की पूड़ी, 1 क्विंटल चने की सब्जी और 81 किलो जलेबी प्रसादी में बांटी – Barwani News

बड़वानी में भैरव अष्टमी पर ढोल-ताशों की गूंज पर आरती:  2 क्विंटल आटे की पूड़ी, 1 क्विंटल चने की सब्जी और 81 किलो जलेबी प्रसादी में बांटी – Barwani News


बड़वानी में भैरव अष्टमी के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन हुए। मंगलवार को मंदिरों में आरती और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

.

शहर के कचहरी रोड स्थित श्री छोटे भैरव बाबा मंदिर में मंगलवार रात बैंड-बाजों की धुन पर आरती की गई। इस अवसर पर कचहरी रोड क्षेत्र के प्रवासी, दुकानदार और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वार्ड पार्षद सचिन शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था।

दो क्विंटल आटे की पूड़ी बांटी गईं

आरती के बाद भैरव बाबा को दो क्विंटल आटे की पूड़ी, एक क्विंटल चने की सब्जी और 81 किलो की शुद्ध देसी घी की जलेबी का भोग लगाकर भक्तों में प्रसादी वितरित की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण “जय भैरव बाबा की” जयघोष से गुंजायमान रहा। पत्रकार उदित पंड्या ने प्रसादी वितरण में सहयोग किया।

इसी क्रम में मां वैष्णो देवी मंदिर में भी भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन हुआ। यहां श्री भैरव बाबा को जलेबी और भजिये का भोग अर्पित किया गया। ढोल-ताशों की गूंज के बीच महाआरती संपन्न हुई, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

वहीं, सेगांव स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में भैरव अष्टमी पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।

अन्नकूट में दाल, चावल, सब्जी, थूली की खिचड़ी और जलेबी की प्रसादी का वितरण किया गया। पूरे बड़वानी जिले में दिनभर भक्तिमय और उत्सव का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भैरव बाबा के चरणों में मत्था टेककर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।



Source link