IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के आगाज में कुछ ही घंटे बचे हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस भारत को हराने की पूरी तैयारी में जुटे हैं. मैच से पहले पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अफ्रीका की वीकनेस बता दी है. उन्होंने टीम को भारतीय गेंदबाजी के लिए बड़ी नसीहत दे दी. उन्होंने कहा कि मेहमान टीम के शीर्ष क्रम को भारतीय स्पिनरों के आने से पहले जसप्रीत बुमराह के घातक शुरुआती स्पैल को कम करने का तरीका ढूंढना होगा.
अफ्रीका को दी नसीहत
स्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब आप उपमहाद्वीप में क्रिकेट खेलते हैं तो यह लोगों की बातचीत का विषय नहीं होता, लेकिन मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम निश्चित रूप से इस बात की तैयारी कर रही होगी कि वे स्पिन का सामना कैसे करेंगे. लेकिन एक ठोस शुरुआत करना, शीर्ष तीन बल्लेबाज़ों का होना जो आपके लिए एक मंच तैयार कर सकें. इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता कि आपके दो या तीन बल्लेबाज आउट हो जाएं और फिर स्पिनर आ जाएं और आप पहले ही मैच के खिलाफ हो जाएं.’
बुमराह-रबाडा को बताया वर्ल्ड क्लास
स्मिथ ने पेसर्स को लेकर कहा, ‘बुमराह का सामना करना अफ्रीका के लिए बड़ी बात होगी. वहीं, भारत के लिए एक बड़ी बात होगी कगिसो रबाडा का भी. वे विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और उनके टेस्ट रिकॉर्ड भी विश्वस्तरीय हैं. उपमहाद्वीप में आना टीम के लिए एक बड़ी चुनौती है. वह निश्चित रूप से आक्रमण का अगुआ है और वह नई गेंद से लय कैसे बना पाता है, यह टेम्बा (बावुमा) और टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा.’
पाकिस्तान का अनुभव आएगा काम
उन्होंे आगे कहा, ‘ए-टीम के कई खिलाड़ियों और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में उपमहाद्वीप में थोड़ा क्रिकेट खेलने का अनुभव हमेशा महत्वपूर्ण होता है. आपके खेल को, आपकी सोच को भी अनुकूल बनाने की जरूरत होती है. मुझे उम्मीद है कि कोलकाता में होने वाले पहले टेस्ट मैच के साथ, यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी जगह होगी. आपको रनों का अच्छा मूल्य मिलेगा और यह एक ऐसा स्टेडियम है जो खासकर अगर यह भरा हुआ हो तो दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा.’
ये भी पढे़ं.. 16 साल पहले श्रीलंका टीम बस पर हुई थी गोलीबार, अब बम विस्फोट से दहली टीम, नकवी की तत्काल मीटिंग
अफ्रीका में अच्छा बॉलिंग अटैक
उन्होंने अफ्रीका की टीम को लेकर कहा, ‘दक्षिण अफ़्रीकी टीम एक अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के साथ यहां पहुंची है, खासकर स्पिन विभाग में. महाराज और हार्मर निश्चित रूप से नुकसान पहुँचा सकते हैं. वे खेल को नियंत्रित कर सकते हैं और उनमें गेंद को टर्न कराने की क्षमता है, जिससे स्पिन के साथ विकेट लेने के विकल्प मिलते हैं और फिर यह देखना होगा कि रबाडा और उनके जैसे खिलाड़ी रिवर्स स्विंग को कैसे संभालते हैं.’