जिले की 246344 लाड़ली बहनों के खाते में 36.23 करोड़ अंतरित – Raisen News

जिले की 246344 लाड़ली बहनों के खाते में 36.23 करोड़ अंतरित – Raisen News



रायसेन | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिवनी जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से कुल 1857 करोड़ रुपए से अधिक राशि डाली गई। रायसेन जिले की 2,46,344 लाड़ली बहनों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से प्रत्येक लाड़ली बहना को 1500 रुपए के मान से कुल 36 करोड़ 23 लाख 20 हजार 800 रुपए की राशि खातों में डाली गई। इसके अलावा, सिवनी जिले के कार्यक्रम और मुख्यमंत्री यादव के उद्बोधन का रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में लाइव प्रसारण देखा गया।



Source link