Bathua Raita Recipe: सर्दियों में जरूर खाएं ये ग्रीन रायता, विटामिन ए, कैल्शियम, फाइबर से भरपूर

Bathua Raita Recipe: सर्दियों में जरूर खाएं ये ग्रीन रायता, विटामिन ए, कैल्शियम, फाइबर से भरपूर


Last Updated:

Batthu Raita kaise Bnayein: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मार्केट में बथुआ मिलना भी शुरू हो जाता है. ऐसे में इस पत्तेदार सब्जी से आप टेस्टी रायता तैयार कर सकते हैं. जल्दी नोट करें आसान रेसिपी.

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मार्केट में बथुआ मिलना भी शुरू हो जाता है. ऐसे में इस पत्तेदार सब्जी से आप टेस्टी रायता तैयार कर सकते हैं यहां देखिए बनाने का तरीका. सर्दियों के मौसम में बथुआ के साग को खूब खाया जाता है. ज्यादातर लोग ब‍थुआ की सब्‍जी या परांठा बनाकर खाते हैं. हालांकि, बथुए से बना रायता भी स्वाद में जबरदस्त लगता है. बथुआ में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं. इसमें विटामिन ए, कैल्शियम,  फाइबर, पोटैशियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं. अगर आप रायता बनाना चाहते हैं तो यहां देखिए शानदार रेसिपी.

रायता ऐक ऐसी डिश है जिसे दही, मसाले, हर्ब्स, सब्जियां आदि डालकर बनाया जाता है. खाने के साथ यदि रायता मिल जाए, तो खाने का मजा ही दोगुना हो जाता है. सर्दियों में भी रायता सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

कुछ सब्जियों का रायता सर्दियों में खाना बेहद फायदेमंद होता है. इन्हें खाने से इम्युनिटी बढ़ती है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता है. यहां दी गई कुछ रायता रेसिपीज को आप भी इन सर्दियों में ट्राई कर सकते हैं.

सामग्री

2 कप ताजा बथुआ (कटा हुआ)
2 कप ताजा दही
1 चम्मच जीरा पाउडर
1/2- चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच काला नमक
1/2 चम्मच नींबू का रस
1/4 चम्मच हिंग (हींग)
1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 चम्मच जीरा (तड़के के लिए)
ताजा हरा धनिया गार्निश के लिए.

कैसे बनाएं बथुए का रायता
सबसे पहले बथुआ के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें. अब एक पैन में बथुआ के पत्तों को थोड़ा सा पानी डालकर हल्का सा उबालें या फिर स्टीम करें. जब पत्ते नरम हो जाएं, तो इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें. फिर इन्हें अच्छे से मसल लें. अब एक बड़े बाउल में ताजा दही डालें और उसे अच्छे से फेंट लें. इसमें कटा हुआ बथुआ, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें. इसमें नींबू का रस डालें और अच्छे से मिला लें. तड़के के लिए एक छोटे पैन में 1/2 चम्मच घी या तेल गरम करें. इसमें जीरा और हींग डालकर तड़कने दें. तड़का रायते में डाल दें. इसे हरा धनिया से गार्निश कर चावल या रोटी के साथ सर्व करें.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में जरूर खाएं ये ग्रीन रायता, विटामिन ए, कैल्शियम, फाइबर से भरपूर

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link