IIT भिलाई में एमपी के छात्र की मौत से आक्रोश: प्रबंधन ने कैंडल मार्च निकालने से रोका, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया – narmadapuram (hoshangabad) News

IIT भिलाई में एमपी के छात्र की मौत से आक्रोश:  प्रबंधन ने कैंडल मार्च निकालने से रोका, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया – narmadapuram (hoshangabad) News


मिल भिलाई के शांति नगर स्थित कैंपस में रहता था। उसे सोमवार (10 नवंबर) को बुखार और बदन दर्द हुआ था। हॉस्टल में उसे दवा दी गई।

छत्तीसगढ़ के भिलाई आईआईटी में पढ़ाई कर रहे मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम निवासी छात्र सौमिल साहू (18) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्र को 10 नवंबर को बुखार आया था, जिसके बाद 11 नवंबर की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उसे मृत घोषित क

.

जीजा का आरोप- बिना जांच भारी डोज दी मृतक के जीजा कमलेश साहू (रायपुर निवासी) ने आरोप लगाया कि कॉलेज के डॉक्टर और नर्स ने सौमिल को सही उपचार नहीं दिया। उन्होंने कहा, “बिना जांच के अंडरवेट चाइल्ड को ओवरवेट पेरासिटामॉल की टैबलेट दे दी गई। जो डॉक्टर की बड़ी लापरवाही है।” उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन हमें गुमराह कर रहा है।

सोमवार को आया था बुखार, मंगलवार को मौत जानकारी के अनुसार, सौमिल भिलाई के शांति नगर स्थित कैंपस में रहता था। उसे सोमवार (10 नवंबर) को बुखार और बदन दर्द हुआ था। हॉस्टल में उसे दवा दी गई। अगले दिन 11 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उसे सुपेला के स्पर्श अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू में भर्ती करने के कुछ देर बाद ही सुबह 11:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जानकारी में मिर्गी के दौरे की बात सामने आई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छात्र सोमिल साहू।

छात्रों ने किया हंगामा, मार्च निकालने से रोका साथी छात्र की मौत से आक्रोशित विद्यार्थियों ने 11 नवंबर की रात कैंपस में जमकर हंगामा किया। वे प्रबंधन की अव्यवस्थाओं से नाराज थे। बुधवार शाम बड़ी संख्या में छात्र कैंडल मार्च निकालने वाले थे, लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। छात्रों का कहना है कि एक महीने पहले भी उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर प्रबंधन को शिकायत की थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

पिता बोले- बेटा पूरी तरह स्वस्थ था सौमिल के पिता वीरेंद्र साहू ने बताया कि बेटा पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस से घटनास्थल और अस्पताल से संबंधित सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शव का भिलाई में पोस्टमार्टम होने के बाद नर्मदापुरम लाया गया, जहां बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।

बुधवार शाम कॉलेज प्रबंधन ने कैंडल मार्च करने से रोकने गेट लगा दिया।

बुधवार शाम कॉलेज प्रबंधन ने कैंडल मार्च करने से रोकने गेट लगा दिया।

सौमिल के पिता वीरेंद्र साहू ने बताया कि बेटा पूरी तरह स्वस्थ था।

सौमिल के पिता वीरेंद्र साहू ने बताया कि बेटा पूरी तरह स्वस्थ था।

इसी साल लिया था एडमिशन नर्मदापुरम के साई दर्शन सोसायटी निवासी सौमिल साहू ने इसी साल IIT भिलाई में एडमिशन लिया था। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर का छात्र था। पड़ोसियों ने बताया कि वह हाल ही में दीपावली पर घर आया था। वह पढ़ाई में होनहार और अनुशासित था।

मृतक छात्र सोमिल साहू का साथी विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो।

मृतक छात्र सोमिल साहू का साथी विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो।

‘कॉलेज प्रबंधन बहुत कुछ छुपा रहा है’ सौमिल के जीजा कमलेश साहू ने कहा, “कॉलेज प्रबंधन ने जो स्टोरी, घटना बताई और जो हकीकत है। वो दोनों एक जैसी नहीं लग रही। ये कैसे हो सकता है कि बच्चे को उल्टी आए और आधे घंटे बाद खत्म हो जाए। इस पूरे घटनाक्रम में कॉलेज प्रबंधन द्वारा जो स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधा देनी चाहिए, उसमें काफी कमी है। हमें ऐसा लग रहा है कि कॉलेज प्रबंधन हमसे बहुत कुछ छुपा रहा है। हम चाहते हैं कि इस मामले की पुलिस निष्पक्ष जांच करें और जांच में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।”

उन्होंने आगे कहा, “कॉलेज के होस्टल में स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाओं के संबंध में एक महीने बच्चों ने प्रबंधन को बताया था। यह बताने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन ने अच्छी व्यवस्था नहीं की। जिस वजह से हमारा बेटा चला गया। किसी बच्चे की तबीयत खराब होती है या बेहोश आता है तो उसे बेसिक फर्स्ट एड इलाज क्या देना है, उस तक के लिए वो जागरूक नहीं है। कॉलेज में 1500 छात्र पढ़ते हैं। आगे उनके साथ ऐसी कोई घटना न हो, जो सौमिल के साथ घटी है। हम मांग करते है कि इस घटना की जांच होनी चाहिए।”



Source link