किसान भाई सावधान, शिमला मिर्च को तबाह कर रहा ये वायरस, एक्सपर्ट ने समझें बचाव

किसान भाई सावधान, शिमला मिर्च को तबाह कर रहा ये वायरस, एक्सपर्ट ने समझें बचाव


Last Updated:

Shimla Mirch Rog Ke Bachav : सागर सहित बुंदेलखंड में शिमला मिर्च की खेती भी बड़े स्तर पर की जाती है. इसकी खेती करने से किसानों को दोगुना तीन गुना मुनाफा मिलता है. ऐसे में एक वायरस अटैक ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

सागर में शिमला मिर्च पर स्किन पोरा, ब्लैक thrips और वाइट फ्लाई का अटैक हुआ है जिसकी वजह से न सिर्फ फल खराब हो रहे हैं, बल्कि पेड़ों की टहनियों भी सूख रही है. जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है.इसकी वजह से किसानों को अपनी फसल बचाने की चिंता सता रही है, क्योंकि अगर इनका समय रहती कंट्रोल नहीं किया तो पूरी फसल भी बर्बाद हो सकती है.

फसल बर्बाद

कृषि वैज्ञानिक सुनीत कटियार बताते हैं कि मिर्ची खेती करने वाले किसानों को अपने खेत में चिपचिपे प्रपंच लगाना चाहिए एक एकड़ में या 10 से 20 वायरस के अनुसार हो सकते हैं कुछ ज्यादा है तो नीम ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं यह 1500 ppm में होते हैं, अगर आपको लग रहा है कि वायरस का अटैक कुछ ज्यादा हो गया है तो फिर बाहर के केमिकल का प्रयोग कर सकते हैं समय रहते इसका उपचार नहीं किया गया तो यह वाइरस पूरी फसल को तबाह कर देता है.

बचाव उपाय

सागर की नेशनल हाईवे 44 के किनारे स्थित बहरिया क्षेत्र में पिछले दो-तीन सालों से शिमला मिर्च की खेती करने का रकवा बड़ा है और यहां पर इस तरह की बीमारी देखी जा रही है.

वायरस

प्रेमचंद पटेल बताते हैं कि इस बीमारी की वजह से जो मिर्च के फल होते हैं वह पीछे से सड़ने लगते है, वाइट फ्लाई पत्तों के नीचे छिपी रहती है जिसकी वजह से इनका पता करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अगर दो-चार दिन ही इनको नहीं देखा तो यह पूरे खेत में फैल जाती है.

किसान

अगर किसी किसान की फसल में इस तरह की बीमारी हो रही है तो उन्हें एक्सपर्ट के साथ कृषि अधिकारी या कृषि वैज्ञानिक से संपर्क कर निदान के उपाय पूछने चाहिए. जल्दी से जल्दी नहीं कंट्रोल करना चाहिए.

मौसम में बदलाव

प्रेमचंद बताते हैं कि उन्होंने भी इस बार 2 एकड़ में शिमला मिर्च लगाई है जिसमें चिकन पोरा और वाइट फ्लाई बीमारी का प्रकोप दिखाई दिया इसके लिए बाय फंगीसाइड की दवा लेकर आए थे जिसका स्प्रे किया है लेकिन उतना असर नहीं हुआ है अब दोबारा स्प्रे करना पड़ेगा.

मौसम

बता दें कि जो भी किसान शिमला मिर्च की खेती कर रहे हैं उनके लिए अपनी फसल की लगातार मॉनिटरिंग करनी चाहिए क्योंकि जब बरसात से सर्दी का मौसम आता है तो इस दौरान फसलों में कई तरह की बीमारियों का प्रकोप देखने को मिलता है

मिर्च

सागर जिले की गढ़ाकोटा से कुछ किसानों के पास से शिमला मिर्च में ब्लैक thrips का अटैक होने की भी खबर आई है यह फल के ऊपर से घूमती है जिसकी वजह से उसमें निशान आ जाते हैं इसकी वजह से उपज के सही दाम नहीं मिल पाते हैं.

homeagriculture

किसान भाई सावधान, शिमला मिर्च को तबाह कर रहा ये वायरस, एक्सपर्ट ने समझें बचाव



Source link