Last Updated:
Home remedy for red blue fingers in winter: ठंड के मौसम में अक्सर बर्तन और कपड़े धुलने पर उंगलियों में कई शिकायत पाई जाती है. ऐसे में आज हम इसका देसी इलाज बताने वाले हैं.
यदि आप ठंड में कपड़े बर्तन धोते हैं और आपकी उंगलियां में लाल और नीले रंग के निशान आ रहे हैं. तब घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सर्दियों में होने वाली चिलबलैंस की वजह से यह परेशानी हो सकती है.

इसके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन होगा कि कपड़े और बर्तन धोने से पहले हाथों में ग्लव्स का इस्तेमाल करें. जिससे उंगलियां लाल और नीली नहीं पड़ेगी.

यदि आप ग्लव्स पहनकर कपड़े और बर्तन नहीं धोना चाहते हैं. तब गर्म पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि गर्म पानी से उंगलियों में सूजन न के बराबर होगी.

गर्म पानी से बर्तन धोने से उंगलियों को बहुत आराम मिलेगा, साथ ही हाथों की सिकाई भी होगी. जिससे इंफेक्शन से बचाव होने के साथ ही उंगलियों में दर्द से राहत मिलेगी.

यदि आप कपड़े और बर्तन धोते हैं. इसके बाद हाथों में सरसों के तेल को गर्म करके जरूर लगाए और अच्छी तरह से मसाज करें. जिससे उंगलियों को राहत मिलेगी.

इन टिप्स को अपनाने के बाद आपके हाथों में चिलबलेंस के लक्षण को कम करने में काफी हद तक मदद मिलेगी. इसके साथ ही खुजली और दर्द से भी राहत महसूस होगी.