PF क्लेम अटक गया? इन 5 आसान टिप्स से झटपट अकाउंट में आएंगे पैसे, एक्सपर्ट ने बताई सही तरीका

PF क्लेम अटक गया? इन 5 आसान टिप्स से झटपट अकाउंट में आएंगे पैसे, एक्सपर्ट ने बताई सही तरीका


PF निकालने का तरीका: आज की बचत ही भविष्य की कमाई है,‌ जो जरुरत पड़ने पर काम आती है और ये‌ छोटी बचत ही कब बड़े फंड का रुप ले लेती है. पता ही नहीं चलता. ऐसी एक बचत होती है भविष्य निधि की बचत, जिसे हम प्रोविडेंट फंड के नाम से भी जानते हैं, लेकिन अक्सर देखने में आता है कि जीएफ के पैसे निकलते समय कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और इसमें थोड़ा समय भी लग जाता है, तो फिर समस्या का क्या समाधान है और कब हम अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकाल सकते हैं आइए जानते हैं.

इंदौर भविष्य निधी संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त मोहम्मद शोएब शेख के अनुसार समय के साथ भविष्य निधि का पैसा निकालना बहुत सुलभ हो गया है. उमंग एप पर जाकर अपना UAN नंबर डालकर पूछी गई जानकारी भर अपना पैसा आसानी से निकाल सकते हैं, जहां तक समय की बात है पीएफ ऑफिस कोशिश करता है कि 10 दिन के भीतर ही क्लेम किए गए पैसे, क्या भुगतान कर दिया जाए वहीं, जो लोग ऑनलाइन पैसे निकालने में सक्षम नहीं होते. उन्हें सलाह दी जाती है कि वो पीएफ ऑफिस आकर फॉर्म भर अपना क्लेम ले सकते हैं. यहां उनकी पूरी सहायता करता है.

क्लेम का आवेदन करते समय रखें यह सावधानी 
जब आप पैसे निकालने के लिए आवेदन कर रहे हैं तब आपको विकल्पों को ध्यान से चुनना होगा , यदि आप नौकरी पैसा है और बीमारी, घर बनाना, शादी, शिक्षा आदि के लिए पैसे निकालना चाहते हैं तो फॉर्म 31 भरना होगा. वहीं यदि आपने नौकरी छोड़ दी है एवं 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं और आप पूरे पैसे निकालना चाहते हैं तो आपको फॉर्म 10c भरना होगा.

न करें यह गलतियां 
भविष्य निधि संगठन इंदौर के असिस्टेंट डायरेक्टर अविनाश जायसवाल कहते हैं कि ज्यादातर लोग जानकारी के अभाव में गलत कदम भी उठा लेते हैं जैसे EPFO पोर्टल जैसी दिखने वाली वेबसाइट पर चले जाना और वहां जानकारियां भर देना और फिर किसी‌ अनजान व्यक्ति को OTP दे देना. इस तरह के सायबर फ्रॉड पहले देखने को मिले हैं इसलिए इसका खास ध्यान रखें कि UMANG ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर ही लॉगइन करें.‌

भविष्य निधि संगठन में भविष्य के लिए आपकी कमाई को सुरक्षित रखा जाता है जब भी आपको इसे पैसा निकाल होता है तब आप बताते हैं कि आपको किसी आवश्यक काम के एडवांस चाहिए जैसे कोई मेडिकल एमरजेंसी या ज़मीन की खरीद, गाड़ी इत्यादि. जिस भी व्यक्ति के पास अपना UAN है वो अनुरोध कर एडवांस निकाल सकता है. आवेदन 10 दिनों के भीतर आपका क्लेम सेटलमेंट हो जाता है.

UMANG ऐप से PF के पैसे कैसे निकालें 
अपने फोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें उसके बाद होमपेज पर, “All Services” सेक्शन में जाएँ और “EPFO” (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) सेवा को चुनें.EPFO सेक्शन में, आपको “Employee Centric Services” में अगले पेज पर “Raise Claim” या “Claim Form (10C, 19, 31)” विकल्प को चुनें यहां अपना UAN और OTP दर्ज करें उसके बाद क्लेम विवरण भरें और Proceed for Claim पर करें. यहां आपको “Type of Withdrawal” डालें और फॉर्म सबमिट करें. यह करते ही आपका PF निकासी का आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा और आपको एक “Acknowledgement Number” मिल जाएगा, जिसका उपयोग आप क्लेम स्टेटस को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं.



Source link