सिर्फ 1.50 लाख में रेट्रो डिजाइन वाली बाइक, यामाहा XSR155 भारत में हुई लॉन्च

सिर्फ 1.50 लाख में रेट्रो डिजाइन वाली बाइक, यामाहा XSR155 भारत में हुई लॉन्च


नई दिल्ली. अगर आप बाइक्स को लेकर पैशनेट हैं और एक बेहतरीन रेट्रो डिजाइन वाली बाइक की तलाश में हैं तो आपकी तलाश अब खत्म होती है, क्योंकि, यामाहा ने एक अफोर्डेबल रेट्रो डिजाइन से लैस बाइक बाजार में उतार दी है. यामाहा ने भारत में अपनी XSR155 को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. यामाहा की 155cc लाइनअप में यह नया मॉडल रेट्रो डिजाइन और आधुनिक इंजीनियरिंग को एक साथ लाता है, जिससे बाइक लवर्स को एक नियो-रेट्रो मोटरसाइकिल मिलती है जो R15 और MT-15 के भरोसेमंद फाउंडेशन पर बनी है.

नॉस्टैल्जिक डिजाइन
इस नॉस्टैल्जिक डिजाइन के नीचे यामाहा का फेमस 155cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व इंजन है, जिसमें वेरिएबल वाल्व एक्टुएशन (VVA) की सुविधा है. यह इंजन 10,000rpm पर 18.4bhp और 7,500rpm पर 14.1Nm का टॉर्क पैदा करता है, और इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है जिसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच है जो शिफ्ट्स को स्मूथ करने का काम है.

मिलेगा डेल्टाबॉक्स फ्रेम
डेल्टाबॉक्स फ्रेम, जो R15 और MT-15 के साथ शेयर किया गया है, बाइक बनाने में सॉलिड चेसिस का इस्तेमाल किया है. सस्पेंशन की जिम्मेदारी सामने की अपसाइड डाउन फोर्क्स और पीछे की मोनोशॉक संभालती है, जबकि एल्यूमिनियम स्विंगआर्म बाइक के हल्के 137kg कर्ब वेट में कॉन्ट्रिब्यूशन देता है. बाइक के फ्रंट और रियर दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक से लैस है. इसमें डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल है.

टाइमलेस डिजाइन
दिखने में, XSR155 एक रेट्रो सिल्हूट से लैस नजर आता है जिसमें एक गोल LED हेडलैम्प और टेललैम्प, एक टियरड्रॉप-शेप का 10-लीटर फ्यूल टैंक, और एक फ्लैट सिंगल-पीस सीट है जो इसके मिनिमलिस्टिक एस्थेटिक को मजबूत करती है. ब्रश्ड एल्यूमिनियम साइड पैनल्स, रेट्रो-स्टाइल बैजिंग, और एक LCD डिजिटल क्लस्टर जैसी बारीक डिटेलिंग लेटेस्ट फंक्शन को टाइमलेस डिजाइन के साथ मिलाती है.

मिलेंगे 4 कलर ऑप्शंस
यामाहा XSR155 को चार कलर ऑप्शंस में पेश करता है: मेटालिक ब्लू, ग्रेइश ग्रीन, विविड रेड, और मेटालिक सिल्वर, साथ ही दो ऑफिशियल एक्सेसरी किट्स: स्क्रैम्बलर और कैफ रेसर, जिससे मालिक अपनी मोटरसाइकिल को अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज कर सकते हैं. MT-15 से 5,000 रुपये कम कीमत पर XSR155 यामाहा की सबसे अफोर्डेबल नियो-रेट्रो मोटरसाइकिल बन जाती है. यह उन राइडर्स को टारगेट करती है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी, पसंद करते हैं, R15 की स्पिरिट को हेरिटेज रोडस्टर के रिलैक्स्ड चार्म के साथ पेश करती है.



Source link