नीलगाय सामने आने से टमाटर से भरा ट्रक पलटा: मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, ड्राइवर को चोट – Mandsaur News

नीलगाय सामने आने से टमाटर से भरा ट्रक पलटा:  मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, ड्राइवर को चोट – Mandsaur News


मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर एक टमाटर से भरा ट्रक नीलगाय के सामने आने से पलट गया। यह हादसा गांव लादुना के पास हुआ। ट्रक महाराष्ट्र से हरियाणा जा रहा था। चालक सुरेश पिता धारू सिंह राठौर सुरक्षित है।

.

जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक HR39-G-3274 टमाटरों से भरा था। सीतामऊ थाना क्षेत्र के गांव लादुना से गुजरते समय अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई। चालक ने नीलगाय को बचाने के प्रयास में वाहन मोड़ा, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

सड़क पर बिखरा टमाटर

हादसे के बाद ट्रक में लदे सैकड़ों किलो टमाटर सड़क पर बिखर गए। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और बिखरे टमाटरों को समेटने में मदद की। इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक सुरेश को मामूली चोटें आई हैं, जबकि वाहन को क्षति पहुंची है।

नीलगाय का खतरा बना रहता है

स्थानीय लोगों का कहना है कि 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर नीलगाय और अन्य पशुओं के आने से अक्सर हादसों का खतरा बना रहता है।

देखिए तस्वीरें…



Source link