मोहम्मद शमी का करियर ओवर? कोलकाता टेस्ट से पहले कप्तान के बयान से मची खलबली, बता दिया फ्यूचर प्लान

मोहम्मद शमी का करियर ओवर? कोलकाता टेस्ट से पहले कप्तान के बयान से मची खलबली, बता दिया फ्यूचर प्लान


India vs South Africa Test: भारतीय टीम में 2023 वर्ल्ड कप फाइनल से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी को लेकर खबरें आ रही हैं. उन्होंने फिटनेस हासिल करने के बाद हाल के कुछ दिनों घरेलू मैचों में जोरदार प्रदर्शन किया है. इसके बाद उनका चयन साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए नहीं चुना गया. इसे लेकर टीम मैनेजमेंट पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में शुभमन गिल से कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व सवाल पूछा तो उन्होंने टीम का फ्यूचर प्लान बता दिया.

शमी पर गिल ने क्या कहा?

शुभमन ने कहा कि भारतीय टीम अब भविष्य की योजनाओं के साथ आगे बढ़ रही है. उन्होंने इशारों-इशारों में कह दिया कि मोहम्मद शमी का करियर अब समाप्त हो चुका है. गिल ने कहा, ”शमी भाई जैसी क्वालिटी के ज्यादा गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन जब आप दूसरों के प्रदर्शन को देखते हैं- जैसे आकाशदीप और प्रसिद्ध कृष्णा- और साथ ही सिराज और बुमराह ने हमारे लिए जो किया है, उसे देखते हुए यह एक मुश्किल फैसला बन जाता है. शमी भाई जैसे खिलाड़ी को बाहर बैठना कभी आसान नहीं होता, लेकिन साथ ही हमें आगे की योजना भी बनानी होगी.”

Add Zee News as a Preferred Source


शमी की फिटनेस पर क्या कहा?

जब मोहम्मद शमी के फिटनेस को लेकर गिल से सवाल पूछा गया तो भारतीय कप्तान ने कहा, ”जहां तक ​​फिटनेस और चयन का सवाल है, चयनकर्ता इस पर स्पष्ट जवाब देने की बेहतर स्थिति में होंगे.” शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिए हैं. उन्होंने पिछला टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. वह 108 वनडे मैचों में 206 विकेट झटके हैं.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में साउथ अफ्रीका के लिए ‘काल’ बनेगा भारत का ये स्टार! शुभमन गिल-गौतम गंभीर का है ‘ट्रम्प कार्ड’

इस बात से खुश हैं गिल

गिल ने घरेलू टीम में मौजूद ऑलराउंडरों की भरमार पर खुशी जताई, जिसमें रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. कप्तान ने कहा, ”हम वाकई खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास इतने बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. इन सभी का बल्लेबाजी और गेंदबाजी रिकॉर्ड मजबूत है. एक कप्तान के तौर पर यह तय करना हमेशा मुश्किल होता है कि किसे बाहर रखा जाए, लेकिन यह एक अच्छी समस्या है. इससे आगे का टेस्ट मैच रोमांचक हो सकता है.”

साउथ अफ्रीका की तारीफ

गिल ने विश्व चैंपियन साउथ अफ्रीका टीम की ताकत का जिक्र करते हुए कहा, जिसने पिछले सीजन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर प्रतिष्ठित टेस्ट गदा हासिल की थी. गिल ने कहा, ”उन्होंने पाकिस्तान में सीरीज ड्रॉ कराई है. वे टेस्ट में विश्व चैंपियन हैं. एशियाई परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों का सामना करना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन हम चुनौती के लिए तैयार हैं.”

ये भी पढ़ें: 1 तिहरा शतक, 3 शतक और 5 फिफ्टी… मैच में बना 1498 रन का ‘अटूट’ रिकॉर्ड, गेंदबाजों की हो गई बुरी हालत

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर-उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.



Source link