श्योपुर के कुहाजापुर में अवैध रेत पर कार्रवाई: बड़ौदा प्रशासन ने 50 ट्रॉली रेत नष्ट कर रास्ता बंद किया – Sheopur News

श्योपुर के कुहाजापुर में अवैध रेत पर कार्रवाई:  बड़ौदा प्रशासन ने 50 ट्रॉली रेत नष्ट कर रास्ता बंद किया – Sheopur News



बड़ौदा थाना क्षेत्र के कुहाजापुर गांव में बुधवार को प्रशासन ने अवैध रेत भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पार्वती नदी से निकाली गई लगभग 50 ट्रॉली अवैध रेत को नष्ट किया गया। कार्रवाई में जिला खनिज अधिकारी राजेश कुमार गंगेले, तहसीलदार सुरेश राठौर औ

.

अधिकारियों ने मौके पर रेत के ढेरों की जांच की, जहां बिना अनुमति के बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण पाया गया। अवैध भंडारण को नष्ट करने के साथ ही, भविष्य में रेत परिवहन रोकने के लिए आने-जाने वाले रास्ते पर गड्ढा खोदकर उसे बंद कर दिया गया।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध रेत उत्खनन और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला खनिज अधिकारी गंगेले ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। इस कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में सतर्कता बढ़ी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।



Source link