मध्याह्न भोजन योजना में लापरवाही पर गिरी गाज: निरीक्षण में शून्य प्रगति दिखाने वाले चार जनशिक्षक निलंबित, कलेक्टर बोले हर बच्चे तक अच्छा भोजन पहुंचे – rajgarh (MP) News

मध्याह्न भोजन योजना में लापरवाही पर गिरी गाज:  निरीक्षण में शून्य प्रगति दिखाने वाले चार जनशिक्षक निलंबित, कलेक्टर बोले हर बच्चे तक अच्छा भोजन पहुंचे – rajgarh (MP) News


राजगढ़ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा बैठक हुई। गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने एमडीएम निरीक्षण की प्रगति का जायजा लिया।

.

समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि कुछ जनशिक्षकों ने अब तक एक भी विद्यालय का निरीक्षण नहीं किया था। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण में लापरवाही और अनुपस्थिति के कारण चार जनशिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें गोवर्धन दांगी (लखनवास), मनीष बैरागी (आमलारोड), राधेश्याम वर्मा (पाडल्यामाता) और भगवान सिंह चौहान (गुलावता) शामिल हैं।

बैठक में सभी जनशिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक माह आवंटित विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें। उन्हें मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और एमडीएम पोर्टल पर प्रतिदिन की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से करने को कहा गया। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link