मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सालरिया में गुरुवार शाम एक 17 साल के लड़के ने खेत पर जहरीला पदार्थ (चूहे मारने की दवा) का सेवन कर लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल मंदसौर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
.
जानकारी के अनुसार, सालरिया निवासी शिवपाल सिंह (17) गुरुवार शाम करीब 4 बजे अपने खेत पर अकेला था। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों से चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। घटना का पता चलते ही परिजन शिवपाल को तत्काल सीतामऊ अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय मंदसौर रेफर कर दिया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय खेत पर अन्य कोई मौजूद नहीं था। परिजन भी इस बात से हैरान हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। परिवारजन युवक के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि घटना के पीछे का कारण स्पष्ट हो सके।