Onion Cutting Hacks: प्याज हर किचन में इस्तेमाल होने वाली आम लेकिन जरूरी चीज है, जो स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ काटते समय हमारे आंसू निकाल देती है. प्याज काटते ही आंखों में जलन होती है क्योंकि उसकी टूकड़े एंजाइम और सल्फर कंपाउंड मिलकर प्रोपेन्थियाल-S-ऑक्साइड गैस बनाते हैं. इससे आंखें चुभने लगती हैं और आंसू आ जाते हैं. आज हम आपको ऐसे आसान और कारगर उपाय बता रहे हैं, जिनसे आप चाहे जितना प्याज़ काटें, आपकी आंखों से आंसू नहीं आएंगे.