न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री पहुंचा
टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को दिन की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई, जिसके बाद दिन में धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस औ
.
दिन में धूप और रात में ठंड का यह मौसम रबी फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। किसान भवानी कुशवाहा ने बताया कि बारिश थमने के बाद जिले में गेहूं, चना, सरसों और मटर सहित अन्य रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है। दिन की धूप और रात में ओस गिरने से फसलों की अच्छी वृद्धि होगी।
भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.02 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण जिले के तालाब और कुएं पानी से लबालब भरे हुए हैं। पर्याप्त जल उपलब्धता के चलते रबी फसलों की बुवाई का रकबा बढ़ गया है, जिससे किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद है।
कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने जानकारी दी कि जिले में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। सहकारी समितियों के साथ-साथ नगद विक्रय केंद्रों और निजी विक्रेताओं के पास भी खाद उपलब्ध है।
