भिंड के बाईपास स्थित होटल डिमांड पर बुधवार रात तीन बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की घटना ने शहर में दहशत फैला दी थी। वारदात के 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। एसपी असित यादव ने फरार तीनों बदमाश गोलू यादव न
.
बुधवार रात 11:30 बजे हुई थी वारदात
जानकारी के मुताबिक 12 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे छात्र बदमाश गोलू यादव अकोड़ा अपने साथियों रमन भदौरिया (बिलोरा) और बब्बू श्रीवास (उमरी) के साथ होटल डिमांड पहुंचा। तीनों ने शराब पार्टी के लिए होटल में फ्री में कमरा देने का दबाव बनाया।
होटल मालिक अभिषेक ने मना किया तो बदमाशों ने उसकी मारपीट कर उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की।इसी दौरान तीनों ने होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पिस्टल और कट्टे से 10–12 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे होटल कर्मचारी लोकेंद्र सिंह राजावत सहित मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
होटल पर गोली चलाता बदमाश
कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फायरिंग, धमकाना और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार गोलू यादव इंदौर और अहमदाबाद में भी कई महीनों तक रुका था, इसलिए पुलिस इन दो शहरों में उसके संपर्कों पर भी निगरानी रख रही है।

होटल में गोली.लगने के निशान।
चार पुलिस पार्टियां दबिश पर, जल्द गिरफ्तारी के दावे
टीआई बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में अलग-अलग दिशा में पुलिस टीमें भेजी गई हैं। तीनों पर इनाम घोषित किया जा चुका है। जल्द ही फरार बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।