When will these deadly pits be filled | ये जानलेवा गड्‌ढे कब भरेंगे

When will these deadly pits be filled | ये जानलेवा गड्‌ढे कब भरेंगे


खंडवा30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाढ़ में मोरटक्का पुल की डामर की परत उखड़ गई तो तुरंत काम शुरू हुआ, लेकिन इसी हाईवे पर सैकड़ों जानलेवा गड्‌ढे हैं उन्हें कब भरेंगे।

नर्मदा नदी में आई बाढ़ की विभीषिका झेल चुके इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित मोरटक्का ब्रिज और नर्मदा नगर स्थित जगमूर्ति सेतु ब्रिज का तेजी से सुधार हो रहा है। जगमूर्ति सेतु ब्रिज सोमवार 21 सितंबर से हल्के चार पहिया वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इस पुल से 30 अगस्त से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी थी। वहीं मोरटक्का ब्रिज पर डामर की एक लेयर डाली जा चुकी है। बारिश नहीं हुई तो सोमवार तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुल से पुन: वाहनों की आवाजाही शुरू होने की संभावना है।

बाढ़ के कारण हाे गया था कटाव

आज जगमूर्ति पुल से 10 किमी की गति से निकलेंगे चार पहिया वाहन

15 से 20 टन क्षमता वाले जगमूर्ति पुल (नर्मदा नगर में बना पुल) से आज सोमवार से हल्के चार पहिया वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। ये वाहन 10 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की गति से नहीं गुजर पाएंगे। इंदिरा सागर परियोजना प्रमुख अनुराग सेठ ने बताया बांध के गेट खोले जाने से पुल के पुनासा की ओर वाले फाउंडेशन के पास मिट्टी का कटाव हाे गया था, जिसे कंक्रीट से भर दिया गया है। अभी भी सुधार कार्य जारी है। इसमें 5 से 6 महीने और लगेंगे।

30 अगस्त से बंद था पुल से आवागमन 15 से 20 टन है भार क्षमता 10 किमी से ज्यादा की स्पीड से नहीं निकल सकेंगे हल्के वाहन 500 वाहन आम दिनों में गुजरते हैं यहां से

मंगलवार-बुधवार से खुल सकता है

मोरटक्का पुल : डामर की दूसरी परत डालने के बाद शुरू होगा आवागमन

इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित मोरटक्का पुल बंद हुए करीब 23 दिन बीत चुके हैं। पिछले चार दिनों से पुल पर डामरीकरण का काम शुरू हुआ था। एनएचएआई ने पुल पर करीब 100 एमएम मोटाई की डामर की सड़क बनाई जा रहा है, लेकिन बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहा है। इसके बाद भी पूरे दिन पुल पर डामरीकरण के साथ रेलिंग लगाने का काम जारी है। मंगलवार या बुधवार से हल्के वाहनों के आवागमन शुरू होने की संभावना है। रविवार तक पुल व एप्रोच मिलाकर करीब 800 मीटर के मार्ग पर डामरीकरण की एक लेयर डाली जा चुकी है।

23 दिनों से बंद है मोरटक्का ब्रिज 03 हजार वाहन गुजरते हैं यहां से

0



Source link