W,W,W,W,W… इसे बोलते हैं आग उगलना! कोलकाता टेस्ट में दिखा बुमराह का रौद्र रूप, अफ्रीकी टीम को किया तहस-नहस

W,W,W,W,W… इसे बोलते हैं आग उगलना! कोलकाता टेस्ट में दिखा बुमराह का रौद्र रूप, अफ्रीकी टीम को किया तहस-नहस


India vs South Africa 1st Test: भारत के खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में अपना रौद्र रूप दिखाते हुए भयंकर तबाही मचाई है. जसप्रीत बुमराह ने इस मैच की पहली पारी में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी. भारत के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेकर तहलका मचाया है. जसप्रीत बुमराह के कहर के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अपने घुटने टेक दिए. नतीजा ये रहा कि टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेहमान टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई.

कोलकाता टेस्ट में दिखा बुमराह का रौद्र रूप

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट झटके. टेस्ट क्रिकेट में ये 16वां मौका है, जब जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल लिया है. वर्ल्ड क्रिकेट में इस गेंदबाज का बहुत नाम है और उसे सीरीज जिताने वाला गेंदबाज कहा जाता है. जसप्रीत बुमराह भारत के लिए अभी तक 51 टेस्ट मैचों की 96 पारियों में 231 विकेट हासिल कर चुके हैं. जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 16 बार पारी में 5 विकेट हॉल अपने नाम दर्ज किए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


बुमराह ने अफ्रीकी टीम को किया तहस-नहस

जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी के दौरान रयान रिकेल्टन (23 रन), एडेन मार्करम (31 रन), टोनी डी जोरजी (24 रन), साइमन हार्मर (5 रन) और केशव महाराज (0 रन) को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में टीम इंडिया के सबसे घातक हथियार हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में ये धाकड़ बॉलर 479 विकेट हासिल कर चुका है. इस मैच विनर गेंदबाज की मौजूदगी से ही टीम इंडिया की ताकत दोगुनी हो जाती है.

जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड्स

31 साल के जसप्रीत बुमराह भारत के लिए अभी तक 51 टेस्ट मैचों की 96 पारियों में 231 विकेट हासिल कर चुके हैं. जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 16 बार पारी में 5 विकेट हॉल अपने नाम दर्ज किए हैं. टेस्ट मैचों में जसप्रीत बुमराह का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 86 रन देकर 9 विकेट है. 89 वनडे मैचों में जसप्रीत बुमराह ने 149 विकेट हासिल किए हैं. जसप्रीत बुमराह ने वनडे क्रिकेट में 2 बार पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया है. वनडे क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 19 रन देकर 6 विकेट है. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 99 विकेट चटकाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट है.





Source link