नर्मदापुरम में उल्टी होने के बाद महिला बेहोश, मौत: 3 साल पहले हुई थी शादी; मौत का कारण पता नहीं, पुलिस जांच कर रही – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में उल्टी होने के बाद महिला बेहोश, मौत:  3 साल पहले हुई थी शादी; मौत का कारण पता नहीं, पुलिस जांच कर रही – narmadapuram (hoshangabad) News


मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए इंतजार में बैठे रहे।

नर्मदापुरम के ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाली वाली 33 साल की एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 4बजे की है। जब महिला को उल्टियां हुई और बेहोश हो गई। जिसके बाद जिला अस्पताल में उन्हें सुबह 8.30 बजे मृत घोषित किया

.

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया। नवविवाहिता होने से नायब तहसीलदार और एफएसएल अधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ।

कोतवाली थाना के मुताबिक मृतका विमलेश पति निलेश राजपूत राजपूत (33) है। तीन साल पहले 2022 में ग्वालटोली में रहने वाले निलेश के साथ मृतका की शादी हुई थी। पति निलेश ने पुलिस को बताया कि सुबह 4 बजे पत्नी विमलेश यूरीन करने उठी, तभी उन्हें उल्टियां होने लगी। कुछ देर बाद वो बेहोश हो गईं। सेठा अस्पताल में चेकअप को लाया गया।

पल्स नहीं आने पर एक अग्रवाल डॉक्टर के क्लिनिक ले जाया गया। वहां भी पल्स नहीं आई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। 8.30 बजे डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। सूचना पर कोतवाली थाने से एएसआई संजय रघुवंशी मौके पर पहुंचे। मर्ग कायम किया।

शव की जांच के लिए नायब तहसीलदार, एफएसएल अधिकारी को बुलाया गया। ससुराल और मायके पक्ष के आने के बाद दोपहर 3 बजे शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।



Source link