वरुण चक्रवर्ती को मिली टी-20 टीम की कप्तानी, नटराजन की भी स्क्वॉड में एंट्री

वरुण चक्रवर्ती को मिली टी-20 टीम की कप्तानी, नटराजन की भी स्क्वॉड में एंट्री


Last Updated:

Varun Chakravarthy Tamilnadu squad Syed Mushtaq Ali trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए वरुण चक्रवर्ती को तमिलनाडु स्क्वॉड का कप्तान बनाया गया है. 26 नवंबर से शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती के अलावा नारायण जगदीशन, शाहरुख खान, आर साई किशोर और टी नटराजन जैसे सरीखे शामिल है.

वरुण चक्रवर्ती
चेन्नई: भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बृहस्पतिवार को इस सत्र की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु का कप्तान नियुक्त किया गया. यह टूर्नामेंट 26 नवंबर से पूरे देश में शुरू हो रहा है.

वरुण चक्रवर्ती ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की सरजमीं पर भारत की टी-20 श्रृंखला में 2-1 से जीत में अहम भूमिका निभाते हुए तीन मैच में पांच विकेट लिए थे.

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बड़ा बदलाव, टीम को बदलनी पड़ी अपनी पहचान

भारतीय बल्लेबाज नारायण जगदीशन देश के इस प्रमुख टी-20 टूर्नामेंट में तमिलनाडु के उप कप्तान होंगे. बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर और आंद्रे सिद्धार्थ भी टीम का हिस्सा हैं. भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को भी टीम में शामिल किया गया है.

इस सीजन की रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तमिलनाडु को राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक, त्रिपुरा, झारखंड और सौराष्ट्र के साथ एलीट ग्रुप डी में रखा गया है. वे अहमदाबाद में राजस्थान के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे.

तमिलनाडु का स्क्वॉड: वरुण चक्रवर्ती (कप्तान), नारायण जगदीशन, तुषार रहेजा, वीपी अमित सात्विक, शाहरुख खान, आंद्रे सिद्धार्थ, प्रदोष रंजन पॉल, शिवम सिंह, आर साई किशोर, एम सिद्धार्थ, टी नटराजन, गुरजपनीत सिंह, ए एसाक्कीमुथु, आर सोनू यादव, आर सिलंबरासन और एस ऋतिक ईश्वरन

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

वरुण चक्रवर्ती को मिली टी-20 टीम की कप्तानी, नटराजन की भी स्क्वॉड में एंट्री



Source link