VIDEO: जड्डू भाई थोड़ा इधर रहिए…बावूमा के खिलाफ ऋषभ पंत का फॉर्मूला आया काम

VIDEO: जड्डू भाई थोड़ा इधर रहिए…बावूमा के खिलाफ ऋषभ पंत का फॉर्मूला आया काम


Last Updated:

Rishabh Pant set field for Kuldeep Yadav: विकेट के पीछे से ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावूमा के लिए जो रणनीति बनाई, वो काम कर गई. पंत ने कुलदीप यादव की बॉलिंग पर फील्ड सेट की और बावूमा आसानी से पंत की रणनीति में फंस गए. बावूमा 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

पंत ने विकेट के पीछे से दिया गुरुज्ञान.

नई दिल्ली. ऋषभ पंत की सूझबूझ से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावूमा को सस्ते में पवेलियन भेजा. बावूमा के लिए पंत ने जो कुलदीप यादव की गेंद पर जाल फेंका उसमें प्रोटियाज कप्तान आसानी से फंस गए. पंत की इस रणनीति की जमकर सराहना हो रही है. बावूमा जब बैटिंग के लिए क्रीज पर उतरे, तब पंत ने फील्डिंग सजाते हुए कहा कि जड्डू भाई तोड़ा इधर रहिए. क्योंकि बावूमा स्वीप मारता है यह. बढ़िया कैच जाता है इसका इधर.जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका की पारी को 159 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 37 रन बनाकर साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कुलदीप यादव के लिए फील्डिंग सेट की. उन्होंने तेम्बा बावूमा के लिए रणनीति बनाई जो कारगर साबित हुई. जब बावूमा बैटिंग कर रहे थे तब पंत ने कुलदीप यादव के ओवर में अपने फील्डर्स से चौकन्ना रहने को कहा. उन्होंने जडेजा से कहा कि जड्डू भाई तैयार रहिए… बावूमा स्वीप शॉट खेलता है और लेग में उसका कैच जाएगा.इसके कुछ देर बाद ही कुलदीप की गेंद पर बावूमा लेग स्लिप में ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे. कुलदीप की गेंद उनके बल्ले के अंदरुनी हिस्से पर लगकर लेग स्लिप में खड़े ध्रुव जुरेल के पास पहुंची. जुरेल ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. इसके बाद खिलाड़ी पंत की ओर देखते रहे.



Source link