मंदसौर में गैस रिफिलिंग दौरान मारुति वैन में लगी आग: सिलेंडर विस्फोट से अफरा-तफरी, वाहन पूरी तरह खाक – Mandsaur News

मंदसौर में गैस रिफिलिंग दौरान मारुति वैन में लगी आग:  सिलेंडर विस्फोट से अफरा-तफरी, वाहन पूरी तरह खाक – Mandsaur News


मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में शुक्रवार रात बड़ा हादसा टल गया, जब विजयवर्गीय धर्मशाला के सामने नारायणगढ़ रोड पर खड़ी एक मारुति वैन अचानक आग की चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा वाहन जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अ

.

जानकारी के अनुसार, पास ही स्थित दिनेश नामक व्यक्ति के मकान पर गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और बताया जा रहा है कि सिलेंडर का धमाका भी हुआ, जिससे आग और भी विकराल हो गई। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल कार के मालिक की पहचान की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना रहा, हालांकि प्रशासन की तत्परता से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

देखिए तस्वीरें…



Source link