Vegetable flowers fell due to rain, gilki is expensive by 50 rupees in a week | बारिश से गिरे सब्जियों के फूल, एक सप्ताह में गिलकी 50 रुपए महंगी

Vegetable flowers fell due to rain, gilki is expensive by 50 rupees in a week | बारिश से गिरे सब्जियों के फूल, एक सप्ताह में गिलकी 50 रुपए महंगी

उज्जैनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले दिनों हुई तेज बारिश ने सब्जियों के दाम बढ़ा दिए हैं। किसानों का कहना है कि सब्जियां तेज बारिश को सहन नहीं करती। जिन सब्जियों में फूल आ रहे थे, वे बारिश से गिर गए। ऐसे में सीजन होने के बावजूद उनकी पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।

शहर की थोक और खेरची सब्जी मंडी में भी इसका असर देखा जा रहा है। चिमनगंज और मक्सी रोड की मंडी में सब्जियाें के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेता उमेश चौहान ने बताया मौसम खुला रहता है तो स्थानीय के साथ बाहरी आवक भी होने लगती है लेकिन पिछले दिनों बारिश का दौर चलता रहा।

0

Source link