खकनार में बाघ आकलन 2026 का प्रशिक्षण शुरू: वन विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों को गणना के तरीके सिखाए; हर 4 साल में होता है आंकलन – Burhanpur (MP) News

खकनार में बाघ आकलन 2026 का प्रशिक्षण शुरू:  वन विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों को गणना के तरीके सिखाए; हर 4 साल में होता है आंकलन – Burhanpur (MP) News


मध्य प्रदेश वन विभाग के निर्देश पर खकनार में ‘अखिल भारतीय बाघ आकलन 2026’ के लिए एक वन मंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें बुरहानपुर वन मंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बाघों की गिनती करन

.

प्रशिक्षण की शुरुआत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को फील्ड में ले जाकर व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमो) भी दिया गया।

DFO समेत सभी अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल इस प्रशिक्षण में बुरहानपुर वन मंडल के सभी उप वन मंडल अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड शामिल हुए। वन मंडल अधिकारी विद्या भूषण सिंह भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर विक्रम सुलिया (उप वनमंडलाधिकारी, नेपानगर), रितेश यादव (वनपाल), कचरू गुर्जर (वन रक्षक) और वीरेंद्र यादव (वन रक्षक) द्वारा प्रदान किया गया।

अब सभी 8 रेंजों में होगी ट्रेनिंग वन मंडल स्तर पर इस प्रशिक्षण के बाद, अब बुरहानपुर, खकनार, बोदरली, शाहपुर, नेपानगर, असीर, धूलकोट और नेवरा सहित सभी आठ रेंजों में रेंज स्तरीय प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अखिल भारतीय बाघ आकलन प्रत्येक चार वर्ष में एक बार किया जाता है।

6 दिनों तक चलेगी गणना यह आकलन कुल 6 दिनों तक चलेगा। पहले तीन दिनों में, प्रत्येक बीट में ट्रांजेक्ट लाइन पर शाकाहारी वन्य प्राणियों की गणना और उनके साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे। अगले तीन दिनों में, बाघ सहित अन्य मांसाहारी वन्य प्राणियों की गणना और उनके साक्ष्य जुटाए जाएंगे। यह पूरी गणना ‘M-Stripes’ मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाएगी।

देखिए प्रशिक्षण के दौरान ली गई तस्वीरें…



Source link