रायसेन सेंट फ्रांसिस स्कूल में ‘पारस पत्थर’ का मंचन: : गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में छात्रों ने दी प्रस्तुति, रायसेन किले का इतिहास किया जीवंत – Raisen News

रायसेन सेंट फ्रांसिस स्कूल में ‘पारस पत्थर’ का मंचन:  : गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में छात्रों ने दी प्रस्तुति, रायसेन किले का इतिहास किया जीवंत – Raisen News


रायसेन शहर के सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन ‘पारस पत्थर’ का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चला। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें रायसेन किले के इतिहास

.

‘पारस पत्थर’ की कहानी का जीवंत मंचन इस अवसर पर रायसेन किले के वैभव और इतिहास को दर्शाने वाले एक नाटक की शानदार प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं ने ‘पारस पत्थर’ की कहानी, राजाओं के बीच हुए संवाद और युद्ध के दृश्यों को मंच पर जीवंत कर दिया।

दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद, छात्र-छात्राओं ने सबसे पहले एक स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद इस मौके पर डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और स्कूल की प्राचार्य सिस्टर हेलेन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

देखिए तस्वीरें..



Source link