PBKS IPL 2026 Squad Player List: पिछले सीजन में धुआंधार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स की टीम ने अगले सीजन के लिए भी तैयारी जोरदार कर ली है. पंजाब की टीम ने रिलीज प्लेयर्स में उन प्लेयर्स की छंटनी की जो पिछले सीजन कुछ खास नहीं कर पाए थे. इस लिस्ट में में सबसे बड़ा नाम ग्लेन मैक्सवेल का है. पंजाब ने मैक्सवेल की छुट्टी कर दी है. अब पंजाब की टीम आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बैंक में रखकर उतरेगी.
टीम ने रिटेन किए ये खिलाड़ी
रिटेन किए गए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, पायला अविनाश, हरनूर पन्नू, मुशीर खान, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़.
पंजाब के रिलीज किए गए खिलाड़ी
ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, एरॉन हार्डी, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे.