Last Updated:
Birsa Munda 150th Jayanti News: मध्य प्रदेश के आलीराजपुर और जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का भव्य आयोजन हुआ. जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े. उन्होंने कहा कि टंट्या भील, गोविंद गुरु और छितु किराड़ जैसे नायकों ने अंग्रेजों को चैन से नहीं बैठने दिया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनजातीय समाज की सबसे बड़ी आबादी मध्यप्रदेश में रहती है. कार्यक्रम में क्रिकेटर क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये का चेक दिया गया.
पवन पटेल
जबलपुर/आलीराजपुर. मध्य प्रदेश में गुरुवार को जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन हुआ. यह समारोह भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित था. जबलपुर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े. उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को लंबे समय तक नकारा गया. कुछ परिवारों ने आजादी की कहानी में सिर्फ अपने नाम जोड़ने की कोशिश की. लेकिन टंट्या भील, गोविंद गुरु, छितु किराड़ और अनेक आदिवासी नायक अंग्रेजों के खिलाफ लगातार लड़ते रहे. उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के बलिदान ने ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी.
मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के विकास को नई गति
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनजातीय समाज की बड़ी आबादी रहती है. उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासी भाई-बहनों ने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया. अंग्रेजों के खिलाफ उनके संघर्ष ने आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के विकास को नई गति मिली है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभर में ट्राइबल म्यूजियम बनाए जा रहे हैं. रांची की जेल को बिरसा मुंडा स्मारक के रूप में विकसित किया गया है. जनजातीय भाषाओं और संस्कृति पर शोध किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय समाज को उनके हाल पर छोड़ दिया था. लेकिन भाजपा सरकार ने पहली बार उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि आज देश की राष्ट्रपति भी जनजातीय समुदाय से हैं.
जनजातीय युवा खेल, कला और विज्ञान में देश का नाम रोशन कर रहे
पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य में जनजातीय क्षेत्रों की स्थिति पहले कमजोर थी. अब 10 हजार से अधिक स्कूल बने हैं. कई कॉलेज और दो ट्राइबल यूनिवर्सिटी स्थापित की गई हैं. एकलव्य विद्यालयों पर हजारों करोड़ खर्च किए गए. उन्होंने कहा कि जनजातीय युवा खेल, कला और विज्ञान में देश का नाम रोशन कर रहे हैं. आलीराजपुर में सीएम मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा और छितु किराड़ की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया. उन्होंने कहा कि आज का दिन जनजातीय समाज के लिए त्योहार से कम नहीं है. आजादी के अभियान में जनजातीय नायकों की भूमिका हमेशा प्रेरणा देती रहेगी.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें