LSG IPL 2026 Squad: लखनऊ ने स्टार विदेशी खिलाड़ी को किया बाहर, आकाशदीप-बिश्नोई भी रिलीज, देखें पूरी टीम

LSG IPL 2026 Squad: लखनऊ ने स्टार विदेशी खिलाड़ी को किया बाहर, आकाशदीप-बिश्नोई भी रिलीज, देखें पूरी टीम


LSG IPL 2026 Squad: आईपीएल 2026 से पहले शनिवार, 15 नवंबर को सभी 10 टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है. ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर को रिलीज करने का बड़ा फैसला किया. इसके अलावा LSG ने भारत के लिए खेल चुके आकाश दीप और स्पिनर रवि बिश्नोई को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया. 

LSG ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज 

आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई और शमर जोसेफ.

Add Zee News as a Preferred Source


मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर को किया ट्रेड 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ट्रेड करने का बड़ा फैसला किया. इसके अलावा फ्रेंचाईजी ने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया. वहीं, बदले में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को ट्रेड आउट किया. 

 

LSG ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन 

अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, अवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह

आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन क लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 22.95 करोड़ रुपये शेष हैं. नीलामी में LSG की नजर डेविड मिलर की तरह विस्फोटक बल्लेबाज और कुछ अच्छे गेंदबाजों पर होगी.

इसे भी पढ़ें: RR IPL 2026 Squad: जडेजा IN सैमसन OUT, राजस्थान रॉयल्स ने हसरंगा सहित इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, यहां देखें पूरी टीम

 





Source link