क्या बेशर्मी है… अचानक RCB के दुश्मन बन गए फैंस, इस गेंदबाज को रिटेन कर बुरी फंसी फ्रेंचाइजी

क्या बेशर्मी है… अचानक RCB के दुश्मन बन गए फैंस, इस गेंदबाज को रिटेन कर बुरी फंसी फ्रेंचाइजी


RCB IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 का शोर तेज हो चुका है. सभी टीमों ने रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर अपने-अपने खेमें को लगभग तैयार कर लिया है. डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी अपने रिटेंशन को लेकर चर्चा में आ चुकी है. एक गेंदबाज को लेकर इस फ्रेंचाइजी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. फैंस सोशल मीडिया पर आरसीबी के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. 5 करोड़ रुपये देकर इस खिलाड़ी को बरकरार रखा है. 

RCB ने 6 खिलाड़ियों को किया रिलीज

आरसीबी की टीम ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इस लिस्ट में लियाम लिविंगस्टोन का भी नाम है. फ्रेंचाइजी ने  साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी रिलीज करने का फैसला किया है. लेकिन रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट में एक नाम न देखकर पैंस आरसीबी से खफा हो गए. वो खिलाड़ी रिटेंशन लिस्ट में नजर आया जिस पर रेप के गंभीर आरोप लगे थे. 

Add Zee News as a Preferred Source


रेप केस के लगे आरोप

ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि यश दयाल हैं जो कुछ हफ्तों पहले रेप केस मामले को लेकर चर्चा में आए थे. आरसीबी ने यश दयाल को रिटेन करने का फैसला किया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस आरसीबी की आलोचना करते दिख रहे हैं. यश दयाल के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार के मामले लंबित हैं. दयाल के खिलाफ गाजियाबाद और जयपुर में दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं और उनपर दोनों में ही रेप के आरोप लगाए गए हैं.

UPT20 लीग से लगा बैन

इन आरोपों के चलते उन्हें अपने राज्य की स्थानीय लीग यूपी टी20 लीग से बैन कर दिया गया था. गाजियाबाद मामले में, एक महिला, जिसके साथ दयाल लंबे समय से रिश्ते में थे उन्होंने उन पर शादी के बहाने यौन और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया. उसने आरोप लगाया कि जब उसने उनके इरादों पर सवाल उठाया तो वह शारीरिक रूप से हिंसक हो गए और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित.

जुलाई 2025 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस द्वारा अपनी जाँच जारी रखने और रिपोर्ट तैयार करने तक दयाल को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है. वहीं, जयपुर में दर्ज दूसरे मामले में और भी गंभीर आरोप हैं. एक अन्य महिला ने दयाल पर दो साल से अधिक समय तक बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है, जिसकी शुरुआत तब हुई जब वह 17 साल की थी. उसने दावा किया कि दयाल ने उन्हें क्रिकेट करियर में मदद करने के झूठे दावे किए और फिर आईपीएल इवेंट के दौरान एक होटल में उसके साथ मारपीट भी की. उस समय उसकी उम्र को देखते हुए, प्राथमिकी में पॉक्सो अधिनियम और बीएनएस, दोनों की धाराओं का इस्तेमाल किया गया है.

ये भी पढ़ें.. GT IPL 2026 Squad: गुजरात की गजब छंटनी… 20 नामी प्लेयर्स को किया रिटेन, सस्ते प्लेयर्स को रिलीज कर बढ़ाया बैंक-बैलेंस

RCB का अपडेट स्क्वाड

आईपीएल 2026 नीलामी से पहले आरसीबी की पूरी टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, यश दयाल, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड और नुवान तुषारा.





Source link