सांसद ने बच्चे का ऑपरेशन कर सिक्का बाहर निकाला।
सीधी में शनिवार शाम एक बच्चे के गले में 5 रुपए का सिक्का फंस गया था। लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सर्जरी कर सिक्के को बाहर निकाला। यह घटना शनिवार शाम मिशन नर्सिंग की है।
.
गले में सिक्का फंसने से उसकी सांस लेने में थी दिक्कत
सांसद मिश्रा बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उन्हें एक आपातकालीन फोन कॉल आया। फरियादी ने बताया कि उसके नाती राम साकेत के गले में सिक्का फंसने से उसकी सांस लेने में दिक्कत हो रही है और उसकी हालत गंभीर है।
डॉक्टरों ने तत्काल सर्जरी या जबलपुर रेफर करने की सलाह दी थी।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, डॉ. मिश्रा ने बच्चे को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर ऑपरेशन किया। उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया।
सांसद ने परिवार को आर्थिक सहायता भी दी।
बच्चे के परिवार को दी आर्थिक सहायता
सांसद ने बच्चे का पूरा उपचार निशुल्क करवाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बच्चे के परिवार को कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि वे बच्चे के लिए फल-फूल आदि की व्यवस्था कर सकें।
बच्चे का नाम राम साकेत है, और उसके नाना शंकर प्रसाद साकेत सीधी जिले के पड़रिया कला, कमर्जी पटपरा गांव के निवासी हैं। उन्होंने सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के इस संवेदनशील और त्वरित कदम के लिए आभार व्यक्त किया।
इस घटना ने डॉ. राजेश मिश्रा के अंदर एक चिकित्सक के रूप में उनकी प्रतिबद्धता को उजागर किया, जो संकटग्रस्त व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।