डिंडोरी में रविवार को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में बीएलओ को मतदाता सूची के गणना फार्म ऑनलाइन भरने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दोपहर एक बजे से डिंडोरी विधानसभा 104 की विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची के लिए आयोजित किया गया था। इसमें अपर कलेक्टर जे.
.
प्रशिक्षण के दौरान निगरानी के लिए अधिकारियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। बीएलओ की सहायता के लिए ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी तैनात किया गया है।
अपर कलेक्टर ने बताया कि डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2 लाख 53 हजार 50 मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची के तहत सत्यापित किया जाना है। इस कार्य के लिए कुल 655 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें डिंडोरी, समनापुर, बजाग और करंजिया क्षेत्र शामिल हैं। गणना फार्म पहले ही वितरित किए जा चुके हैं।
जिला स्तर, अनुभाग स्तर और नगरीय क्षेत्र के लिए पांच हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, जहां अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अपर कलेक्टर के अनुसार, अभी तक 06 प्रतिशत ऑनलाइन एंट्री का काम पूरा हो चुका है। बीएलओ को यह प्रशिक्षण इसलिए दिया जा रहा है ताकि ऑनलाइन गणना फार्म भरने में कोई त्रुटि न हो।