Most Test wickets in 2025: क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट यानी टेस्ट का रोमांच अलग ही होता है. 5 दिनों तक चलने वाले मुकाबले में कई उतार-चढ़ाव आते हैं उसके बाद मैच का नतीजा निकल पाता है. इस फॉर्मेट में इस साल 5 बॉलर हिट रहे हैं. नई गेंद हो या पुरानी, इन बॉलर्स ने बार-बार अपनी टीम को विकेट दिलाए. इनकी लाइन, लेंथ इतनी सटीक रही कि बल्लेबाज रनों के लिए तरस गए और आखिर में अपना विकेट देकर गए. आइए जानते हैं टेस्ट में इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्टार गेंदबाजों में कौन-कौन शामिल है.
1. ब्लेसिंग मुजराबानी- 42 विकेट (15 पारियां)
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज Blessing Muzarabani 2025 में अब तक सबसे घातक गेंदबाज साबित हुए हैं. अपनी लंबाई और बाउंस का जबरदस्त इस्तेमाल करते हुए उन्होंने बड़ी से बड़ी बल्लेबाज़ी लाइन-अप को धराशायी किया. 15 पारियों में वो 42 विकेट ले चुके हैं.
2. मोहम्मद सिराज- 41 विकेट (17 पारियां)
टीम इंडिया के स्टार बॉलर Mohammed Siraj ने इस साल कमाल की बॉलिंग की. टेस्ट क्रिकेट में वो पूरे साल अपनी लय में नजर आए. नई गेंद से उनकी स्विंग और पुरानी गेंद से आक्रामक टेस्ट-लेंथ बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन गई. सिराज का यह साल करियर का सबसे बेहतरीन रहा और उन्होंने लगभग हर सीरीज में प्रभाव डाला. टीम इंडिया के लिए वो 17 पारियों में 41 विकेट ले चुके हैं.
3. नोमन अली- 30 विकेट (8 पारियां)
पाकिस्तान के लेफ्ट-आर्म स्पिनर Noman Ali ने कमाल की बॉलिंग की है. उन्होंने स्पिन-फ्रेंडली स्थितियों का शानदार फायदा उठाया. उनकी टर्न और बारीकियों वाली गेंदबाजी के आगे कई दिग्गज बल्लेबाज भी चकमा खा गए. सिर्फ 8 पारियों में वो 30 विकेट ले चुके हैं.
4. जसप्रीत बुमराह- 29 विकेट (12 पारियां)
टीम इंडिया के दिग्गज बॉलर Jasprit Bumrah इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उनकी क्लासिक बॉलिंग के सामने कई बल्लेबाज टिक नहीं पाए. सटीक लाइन-लेंथ के मास्टर बुमराह ने कई मैचों में अकेले के दम पर मैच का रुख पलट दिया. वो 12 पारियों में इस साल 29 विकेट ले चुके हैं.
5. मिचेल स्टार्क- 29 विकेट (14 पारियां)
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बॉलर Mitchell Starc ने भी इस साल टेस्ट में कमाल किया है. उन्होंने अपनी रफ्तार, यॉर्कर और एंगल्ड बॉलिंग के दम पर बल्लेबाजों के होश उड़ाए हैं. इस साल टेस्ट की 14 पारियों में उनके नाम 29 विकेट हैं. अभी ये संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि वो इसी महीने एशेज सीरीज में नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA Test: मियां भाई का ‘मैजिक’, आग उगलती गेंद से तोड़ डाला स्टंप, बल्लेबाज चारों खाने चित, देखें VIDEO