सागर कलेक्टर के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई: नाम और फोटो का उपयोग किया, कलेक्टर ने सतर्क रहने की सलाह दी – Sagar News

सागर कलेक्टर के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई:  नाम और फोटो का उपयोग किया, कलेक्टर ने सतर्क रहने की सलाह दी – Sagar News



सागर कलेक्टर के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी।

सागर कलेक्टर संदीप जीआर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। फर्जी आईडी सामने आते ही कलेक्टर ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दरअसल, सागर कलेक्टर संदीप जीआर की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई गई है। इस आईडी में कलेक्टर के नाम और वास्तविक फोटो का उपयोग किय

.

कलेक्टर के नाम की फर्जी आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। मामले की शिकायत साइबर सेल में की गई है।

साइबर सेल जांच कर रही है। वर्तमान में सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर ठगी करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें कलेक्टर संदीप जीआर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उन्होंने बताया कि फेक अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा सकती है या पैसों की मांग की जा सकती है। ऐसे किसी भी संदेश या रिक्वेस्ट पर विश्वास न करें। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे अपरिचित प्रोफाइल की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें।

किसी प्रकार का ऑनलाइन लेन-देन भी न करें। यदि ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल को करें।



Source link