Leading salon operator to celebrate friend’s birthday, beaten | दोस्त का जन्मदिन मनाने पर सैलून संचालक को अगुवा कर ले गए, पीटा

Leading salon operator to celebrate friend’s birthday, beaten | दोस्त का जन्मदिन मनाने पर सैलून संचालक को अगुवा कर ले गए, पीटा


उज्जैन7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नानाखेड़ा क्षेत्र में सैलून की दुकान संचालित करने वाले युवक को विरोधी गुट के लड़के कार में अगुवा कर इंदौर तक्षशिला स्कूल के पास सुनसान जगह पर ले गए। उसे गाड़ी से उतारकर बेल्ट से जमकर पीटा। आधे घंटे तक युवक से मारपीट करने के बाद डरा-धमकाकर उसे वापस छोड़कर भाग गए।

नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के बालाजी एवेन्यू में रहने वाले कुणाल सेन ने परिजनों के साथ रात में ही नानाखेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को बताया दोस्त अमित ठाकुर का जन्मदिन मनाया था, जिस पर इंदौर रोड के करोहन का जितेंद्र चौहान आकर बोला कि मेरे विरोधी का जन्मदिन तूने कैसे मनाया और फिर उसके साथियों ने जबरदस्ती स्कार्पियों में बैठा लिया और इंदौर रोड तक्षशिला के समीप ले गए।

यहां बेल्ट से पीटने के बाद धमकी दी कि अब आगे से अगर मैं अमित ठाकुर के साथ दिखाई दिया तो इससे भी बुरा हाल करेंगे। फरियादी व उसके परिजनों ने नानाखेड़ा पुलिस से घटना स्थल मार्ग के सीसीटीवी फुटेज चैक करने व आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा लगाने की मांग की है। जांच अधिकारी एसआई तरुण कुरील ने बताया दोस्तों के आपसी लेनदेन का मामला सामने आ रहा है।

0



Source link