ग्वालियर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद पहुंचे। यहां उन्होंने एक निजी होटल रमाया में आयोजित संभागीय बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग की विशेष गहन पुन निरीक्ष
.
संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एसआईआर (SIR) आवश्यक है। उन्होंने इसे एक सामान्य प्रक्रिया बताया, जो देश की आजादी के बाद कई बार हुई है। खंडेलवाल ने जोर दिया कि हर व्यक्ति को वोट का अधिकार मिलना चाहिए और कोई भी गलत व्यक्ति मतदान न कर पाए। उन्होंने चुनाव आयोग की इस पहल का स्वागत किया।
इस बैठक में निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रदेश संयोजक भगवानदास सबनानी, संभाग प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी डॉ. निशांत खरे, संभाग प्रभारी अभय यादव और जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया भी उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाह और ऐंदल सिंह कंषाना भी मौजूद थे।