शुभमन गिल हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज… सौरव गांगुली ने की मुलाकात

शुभमन गिल हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज… सौरव गांगुली ने की मुलाकात


Last Updated:

Shubman Gill discharged: शुभमन गिल को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गिल से हॉस्पिटल में मुलाकात की.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गिल की गर्दन में चोट लग गई थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था.

शुभमन गिल को अस्पताल से मिली छुट्टी.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है.टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. गिल से सौरव गांगुली अस्पताल में मुलाकात की. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की विकेट टेस्ट के लायक नहीं थी. गिल को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जहां गर्दन में लगी चोट के लिए उनका इलाज चल रहा था.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान शुभमन गिल (Shubman Gill) की गर्दन में चोट लग गई थी. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) रविवार को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में गिल से मिलने गए. भारत को ईडन गार्डन्स की चुनौतीपूर्ण पिच पर 30 रन से हार का सामना करना पड़ा और दो मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 1-0 की बढ़त बना ली.

शुभमन गिल को अस्पताल से मिली छुट्टी.

पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे गिल
खेल के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते समय चोटिल हुए गिल तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे. गिल दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं थे जिसमें भारतीय टीम 93 रन पर आउट हो गई. हालांकि टीम प्रबंधन ने 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होने वाले दूसरे मैच में उनके खेलने पर अभी फैसला नहीं किया है. टीम मंगलवार को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी.

ईडन की पिच ‘सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेट’ नहीं थी
इस बीच गांगुली ने कहा कि ईडन की पिच ‘सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेट’ नहीं थी लेकिन भारत को 124 रन का लक्ष्य हासिल कर लेना चाहिए था. उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘इसमें कोई विवाद ही नहीं है. यह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेट नहीं था, लेकिन दुर्भाग्य से भारत हार गया.उन्हें फिर भी 120 रन बनाने चाहिए थे. यह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पिच नहीं थी. गंभीर ने कहा कि उन्हें ऐसी पिच चाहिए थी और उन्होंने खुद क्यूरेटर को निर्देश दिए थे.’ गांगुली ने कहा, ‘यह सच है कि निर्देश दिए गए थे और मैं वही दोहराऊंगा जो मैंने पहले कहा था. गौतम ने इंग्लैंड में वनडे और टी20 क्रिकेट में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। हम कुछ समय तक ऐसा ही करते रहेंगे, लेकिन हमें अच्छी पिचों पर खेलना चाहिए.’

‘उन्हें बुमराह, सिराज और शमी पर भरोसा होना चाहिए’
भारत के मुख्य कोच के रूप में गंभीर के काम की प्रशंसा करने के अलावा गांगुली ने टेस्ट टीम के लिए मोहम्मद शमी की मौजूदगी के महत्व पर भी विशेष जोर दिया जो एक स्पष्ट संदेश है कि भारत को अपने अनुभवी तेज गेंदबाज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘उन्हें बुमराह, सिराज और शमी पर भरोसा होना चाहिए. स्पिनरों पर भी, जो उनके लिए टेस्ट मैच जीतते हैं.’ गांगुली ने टेस्ट टीम को मैच की रणनीति के बारे में भी सलाह दी. गांगुली ने कहा, ‘टेस्ट मैच तीन दिन में नहीं, पांच दिन में जीतो.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

शुभमन गिल हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज… सौरव गांगुली ने की मुलाकात



Source link