Last Updated:
MP Government Women Remarrying Scheme: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के तहत सागर में विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह पर 2 लाख रुपये की सहायता मिलती है. जानें पूरी योजना…
Sagar News: कभी-कभी दुर्भाग्य से शादी होने के कुछ महीने बाद या कुछ साल बाद ही पति की मौत हो जाती है. पत्नी अकेली रह जाती है. पूरी जिंदगी उसे ऐसे ही गुजारनी पड़ती है. लेकिन, अब 21वीं सदी में धीरे-धीरे समय बदल रहा है. लोगों की सोच बदल रही है. समाज एक नई दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है. ऐसी महिलाओं को दोबारा नए सिरे से जीवन शुरू करने के लिए सरकार मौका दे रही है. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत दोबारा शादी करने वाली महिलाओं के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तय की गई है.
हर साल हो रहे 100 विधवाओं के ब्याह
सागर में सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक डॉ. डीएस यादव बताते हैं कि जिले में 30 लाख से अधिक की आबादी है. हर साल दुर्घटना में या अन्य किसी वजह से इस तरह के मामले सामने आते हैं, जिसमें शादी के बाद पति की मौत हो जाती है. लेकिन सागर में लोगों की सोच बदल रही है. हर साल 80 से 100 विधवा महिलाओं के विवाह हो रहे हैं. पिछले 5 साल में 470 से अधिक कल्याण योजना के तहत पुनर्विवाह हो चुके हैं.
जिनको नहीं मिला लाभ वे क्या करें?
यदि किसी विधवा महिला ने दोबारा शादी कर ली है और उन्हें इस योजना के बारे में पता नहीं था तो वे भी अब लाभ ले सकती हैं. बस ध्यान रहे कि शादी करने के एक साल के भीतर आवेदन करना होगा. डॉ. डीएस यादव बताते हैं कि योजना का लाभ लेने के लिए सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग में आवेदन किया जाता है या फिर जिला कलेक्टर कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं. शादी होने के एक साल के अंदर आवेदन करना होता है. इसके बाद सहायता राशि सीधे अकाउंट में भेजी जाती है.
इतने डॉक्यूमेंट लगेंगे
इसमें उपयोगी डॉक्यूमेंट की बात करें तो पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, जिसके साथ दूसरी शादी की है उसके साथ का मैरिज सर्टिफिकेट, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, आधार कार्ड, समग्र आईडी और इसमें नोटरी की हुई शपथ प्रमाण पत्र की जरूरत होती है. इन सभी को आवेदन के साथ अटैच करके जमा करना होता है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें