100 percent marking done without checking the marks of assignment, investigation started | असाइनमेंट के अंकों की पड़ताल किए बिना कर दी 100 प्रतिशत मार्किंग, जांच शुरू

100 percent marking done without checking the marks of assignment, investigation started | असाइनमेंट के अंकों की पड़ताल किए बिना कर दी 100 प्रतिशत मार्किंग, जांच शुरू


उज्जैन9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विक्रम विश्वविद्यालय- फाइल फोटो

  • जिनको पूरे अंक दिए, उनका विस्तृत विवरण कॉलेजों से तलब

विक्रम विश्वविद्यालय में बीकॉम के दो बड़े रिजल्ट में असाइनमेंट के अंकों की पड़ताल किए बगैर ही 500 से ज्यादा विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत मार्किंग करते हुए उन्हें शत-प्रतिशत अंक दे दिए। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

बीकॉम प्रथम वर्ष के अलावा बीकॉम ऑनर्स प्रथम वर्ष सहित तीन परिणाम घोषित किए हैं। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन के लिए असाइनमेंट के अंकों को आधार बनाकर 100 प्रतिशत अंक दिए। जैसे किसी विद्यार्थी को असाइनमेंट में 10 में से 10 अंक हैं तो उसे संबंधित विषय में 100 में से 100 अंक दे दिए गए। कुछ कॉलेजों ने अपने विद्यार्थियों को सभी असाइनमेंट में शत-प्रतिशत अंक दे दिए। विश्वविद्यालय स्तर पर पड़ताल किए बगैर ही सभी चार विषयों में 100-100 अंक देकर रिजल्ट जारी कर दिया।

इन विद्यार्थियों की संख्या 500 से अधिक है। भास्कर ने 20 सितंबर के अंक में इस लापरवाही को उजागर किया। मामले की जानकारी राजभवन तक भी पहुंची। रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार पांडे ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसकी पड़ताल करने के निर्देश दिए। रविवार को ही गोपनीय विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी विश्वविद्यालय पहुंचे और इसकी तफ्तीश में जुट गए। कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कॉलेजों से संबंधित विद्यार्थियों का विस्तृत विवरण तलब किया है।

भास्कर ने 20 सितंबर के अंक में ही इस गड़बड़ी को उजागर किया था, जिसके बाद विवि प्रशासन ने इसमें कार्रवाई शुरू की है।

0



Source link