रेलवे स्टैंड ठेकेदार ने 10 की जगह लिए 50 रुपए: शहडोल में शिकायत वापस लेने युवक पर बना रहे दबाव – Shahdol News

रेलवे स्टैंड ठेकेदार ने 10 की जगह लिए 50 रुपए:  शहडोल में शिकायत वापस लेने युवक पर बना रहे दबाव – Shahdol News


पार्किंग की पर्ची जिस पर अंकित है राशि।

शहडोल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर स्टैंड ठेकेदार के कर्मचारियों के अवैध वसूली का मामला सामने आया है। एक युवक ने बाइक पार्किंग के निर्धारित 10 रुपए की जगह 50 रुपए वसूले जाने की शिकायत टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई, जिसके बाद अब ठेकेदार उस पर शिकायत वापस

.

ब्यौहारी के वार्ड नंबर 5 निवासी धीरेंद्र कुमार पटेल अपनी बीमार मां के साथ शक्तिपुंज ट्रेन से कटनी गए थे और इंटरसिटी से लौटे। उन्होंने अपनी बाइक रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी की थी। ठेकेदार के कर्मचारियों ने उन्हें एक पर्ची दी थी, जिसमें बाइक पार्किंग का शुल्क 10 रुपए निर्धारित था।

आठ घंटे बाद जब धीरेंद्र अपनी बाइक लेने स्टैंड पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारी ने उनसे 50 रुपए की मांग की। धीरेंद्र ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कर्मचारी भड़क गया और धमकाने लगा। धीरेंद्र ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसमें कर्मचारी 50 रुपए मांगता दिख रहा है। बाद में धीरेंद्र ने 50 रुपए देकर अपनी बाइक ली और मां के साथ घर लौट आए।

पार्किंग का कर्मचारी जिसने की ज्यादा वसूली।

टोल फ्री नंबर पर की शिकायत

घर लौटने के बाद पीड़ित धीरेंद्र ने रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। धीरेंद्र का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद बीती रात से ठेकेदार और उसके कर्मचारी उन्हें फोन कर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

सोमवार सुबह धीरेंद्र ने मीडिया को इस पूरे मामले की जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन अब वह पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग करेंगे।



Source link