वर्ल्ड कप के बाद अब WPL 2026 की बारी… कब होगी नए सीजन की शुरुआत? मेजबानी के लिए 2 शहर शॉर्टलिस्ट

वर्ल्ड कप के बाद अब WPL 2026 की बारी… कब होगी नए सीजन की शुरुआत? मेजबानी के लिए 2 शहर शॉर्टलिस्ट


Womens Premier League: महिला वर्ल्ड कप के बाद अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) के रोमांच की बारी है. टूर्नामेंट का चौथा संस्करण जनवरी से 3 फरवरी तक खेले जाने की संभावना है. इसके अलावा नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला क्रिकेट की वापसी होने की संभावना है. यही वह स्टेडियम है जिसने इस महीने की शुरुआत में यादगार वर्ल्ड कप फाइनल की मेजबानी की थी. इसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती थी.

कहां होंगे महिला प्रीमियर लीग के मैच?

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, नवी मुंबई WPL के दो चरणों में से एक की मेजबानी कर सकता है, जबकि बड़ौदा दूसरा स्थान होने की पूरी संभावना है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नवी मुंबई और बड़ौदा को दो स्थानों के रूप में चुना है. पहला चरण नवी मुंबई में होने की संभावना है, जबकि बड़ौदा का कोटांबी स्टेडियम 16 ​​जनवरी से दूसरे चरण की मेजबानी कर सकता है. इसी स्टेडियम में 11 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड पुरुष टीम के बीच पहला वनडे मैच भी खेला जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source


आधिकारिक घोषणा का इंतजार

बीसीसीआई ने अभी तक पांचों फ्रेंचाइजियों को आधिकारिक रूप से सूचित नहीं किया है, जबकि आयोजन स्थलों पर अनौपचारिक स्तर पर चर्चा चल रही है. 27 नवंबर को नई दिल्ली में होने वाली नीलामी के दौरान पांचों टीमों को डब्ल्यूपीएल 2026 के आयोजन स्थलों के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किए जाने की उम्मीद है. इस बार मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं? राहुल द्रविड़ से ज्यादा गौतम गंभीर की कोचिंग में टेस्ट हारा भारत, रवि शास्त्री से भी रिकॉर्ड खराब

जनवरी में ही हमेशा होगा टूर्नामेंट?

इस बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के 7 जनवरी से शुरू होने की संभावना है. हालांकि पिछले सीजन में यह टूर्नामेंट फरवरी-मार्च की विंडो में खेला गया था. कथित तौर पर, जनवरी को डब्ल्यूपीएल के लिए संभावित स्थायी विंडो के रूप में सहमति दी गई है ताकि कार्यक्रम अन्य लीगों और आईसीसी एफटीपी के साथ न टकराए.  मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल की गत विजेता है, जिसने दो बार टूर्नामेंट जीता है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में यह प्रतियोगिता जीती थी.



Source link