सिंगरौली की विन्ध्यनगर पुलिस ने गांजा जब्त किया: एक आरोपी गिरफ्तार; घेराबंदी कर दबोचा – Singrauli News

सिंगरौली की विन्ध्यनगर पुलिस ने गांजा जब्त किया:  एक आरोपी गिरफ्तार; घेराबंदी कर दबोचा – Singrauli News



पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर।

सिंगरौली के विन्ध्यनगर पुलिस ने 1200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयनगर निवासी रोहित उर्फ मालू सिंह के रूप में हुई है। वह अवैध मादक पदार्थ लेकर ग्रीनहट कॉलोनी की ओर जा रहा था।

.

मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर भेजा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

पुलिस टीम ने आरोपी के पास से 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 15,000 रुपए है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 20 बी के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि विन्ध्यनगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नशीली गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है और मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link