3 प्रमुख बल्लेबाज को गंभीर ने दिया प्लेइंग XI में मौका, हारना तो पक्का था!

3 प्रमुख बल्लेबाज को गंभीर ने दिया प्लेइंग XI में मौका, हारना तो पक्का था!


Last Updated:

Ind vs SA Test: गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर सवाल उठे, कोलकाता टेस्ट में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ तीन प्रमुख बल्लेबाज को उतारा, नंबर 3 पर वाशिंगटन सुंदर को भेजने का फैसला भी किसी को समझ नहीं आ रहा.

गौतम गंभीर प्लेइंग इलेवन को ऑलराउंडर से भरना चाहते हैं

नई दिल्ली. भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की बनाई योजना फिलहाल तो ना फैंस के गले उतर रही है और ना ही क्रिकेट के जानकार इससे सहमत नजर आ रहे हैं. अच्छी खासी मजबूत टेस्ट टीम के प्लेइंग इलेवन का हाल ऐसा है कि घर पर 124 रन का पीछा नहीं कर पा रहे. क्रिकेट के सबसे मुश्किल और सम्मानजनक फॉर्मेट का कोच गंभीर ने मजाक बनाकर रख दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जो प्लेइंग इलेवन उन्होंने उतारा था उसमें दोनों ओपनर और कप्तान शुभमन गिल ही ऐसे थे जो फुल टाइम बल्लेबाज हैं. इसके अलावा बाकी ऑलराउंडर्स की फौज थी.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गौतम गंभीर ने जो किया उसकी आलोचना हर तरफ हो रही है. कोलकाता टेस्ट में भारत के प्लेइंग इलेवन में इतना दम नहीं था कि वो 124 रन बनाकर टीम को जीत दिला पाते. होता भी कैसे प्रमुख बल्लेबाजों का काम होता है ऐसी मुश्किल परिस्थिति से टीम को बाहर निकालना. जो दोहरी भूमिका के लिए टीम में हो उससे किसी एक डिपार्टमेंट में 100 प्रतिशत मांगना नाइंसाफी है.

प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 3 प्रमुख बल्लेबाज

कोलकाता टेस्ट में गौतम गंभीर ने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ तीन प्रमुख बल्लेबाज को रखा था. केएल राहुल औऱ यशस्वी जायसवाल के अलावा कप्तान शुभमन गिल ही सिर्फ बल्लेबाज करने के लिए टीम मे हैं. इसके अलावा जितने भी खिलाड़ी को शामिल किया गया वो दोहरी भूमिका में थे. सबसे बड़ा मजाक तो गौतम गंभीर ने तीसरे नंबर के साथ किया. एक ऐसी जगह जिसे सबसे मुश्किल और अनुभवी बल्लेबाज को दिया जाता है उसे ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को दे दिया.

चार और पांच नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज करने उतरे. ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत दोनों ही पहले विकेटकीपर हैं फिर बल्लेबाज. ऐसे में उनके विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसी बल्लेबाजी की उम्मीद करना बेमानी है. रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल टीम के लिए मुश्किल में अच्छी पारी जरूर खेलते हैं लेकिन टर्निंग पिच पर दूसरी पारी में उनसे किसी मंझे हुए बैटर जैसी टेस्ट पारी की उम्मीद नहीं कर सकते हैं.

नंबर 3 का मजाक मत बनाओ

क्रिकेट की समझ रखने वाले एक छोटे बच्चे को भी पता है कि टेस्ट में नंबर 3 का बल्लेबाजी क्रम कितना अहम होता है. कोच गौतम गंभीर को यह बात समझ नहीं आती और वो ऑलराउंडर को इस जगह पर फिट कर रहे हैं. जहां राहुल द्रविड और चेतेश्वर पुजारा ने टीम के लिए सालों खेला उस नंबर पर वाशिंगटन सुंदर को भेजा जा रहा है. जब तक बल्लेबाजी क्रम में प्रयोग चलते रहेंगे टीम को ऐसी हार मिलती रहेगी.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

सिर्फ 3 बल्लेबाज को गंभीर ने दिया प्लेइंग XI में मौका, हारना तो पक्का था!



Source link