आज भगवान से मौत मांग रहे युवराज के पिता योगराज… आखिर पत्नी शबनम से क्यों हुआ था तलाक? वजह जान हो जाएंगे हैरान

आज भगवान से मौत मांग रहे युवराज के पिता योगराज… आखिर पत्नी शबनम से क्यों हुआ था तलाक? वजह जान हो जाएंगे हैरान


Yograj Singh: टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह इन दिनों अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बातचीत की और अपना दर्द बयां किया. योगराज ने यहां तक कह दिया कि वो अब मरने के लिए तैयार हैं और भगवान से मौत मांगते हैं. 

योगराज सिंह ने कहा कि उनका हाल ये है कि उन्हें खाने के लिए भी दूसरे पर निर्भर रहना पड़ता है. फैंस उनके इस खुलासे से हैरान हैं. एक तरफ युवराज सिंह सफलता की तमाम ऊंचाइयों को छू सके हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके पिता को ना तो प्रोफेशनल करियर में सफलता मिली और ना ही वो निजी जिंदगी अच्छे से संभाल सके. 

योगराज सिंह का क्यों हुआ था तलाक?

योगराज सिंह ने दो शादियां की हैं. उन्होंने पहली शादी शबनम से की थी, उनके दो बेटे, युवराज और जोरावर हुए. योगराज शुरू से काफी सख्त और गुस्से वाले स्वभाव के थे, वहीं उनकी पहली पत्नी शबनम माफी मॉडर्न ख्यालातों की महिला थीं. शादी के बाद योगराज और शबनम के बीच अनबन होती थी और बात झगड़ा और मारपीट तक पहुंच जाती थी. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जब युवराज सिर्फ 15 साल के थे तब उन्होंने ही दोनों को तलाक लेने की सलाह दी थी कि क्योंकि वो रोज इस लड़ाई-झगड़े को देखकर ऊब चुके थे. जब युवी 17 साल के हुए तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source


योगराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक पति के तौर पर युवराज की मां से शबनम से शादी उनकी बड़ी गलती थी. उन्होंने कहा कि वो एक किसान परिवार से हैं और दुर्भाग्य से पुराने सोच ले आदमी हैं, जिसकी सोच है कि औरत की जगह घर पर है. वहीं उनकी पहली पत्नी शबनम कारोबार फैमिली से थीं और अपनी लाइफ बाहर जाकर एक्सप्लोर करना चाहती थीं. हम दोनों की सोच बिल्कुल जुदा थी और इसी वजह से झगड़े होते थे और फिर तलाक हुआ.

ये भी पढ़ें: बेटा सुपरस्टार और पिता का ये हाल… क्यों नरक बन गई है युवराज के पापा योगराज की जिंदगी? मरने के लिए तैयार

बता दें कि पहली पत्नी शबनम और बेटे युवराज से अलग होने के बाद योगराज सिंह ने नीना बुंदेल से शादी की थी. नीना कई हिट पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और क्रिकेट करियर फ्लॉप होने के बाद योगराज भी पंजाब फिल्मों में काम करने लगे. रिपोर्ट के मुताबिक नीना बुंदेल के साथ योगराज के दो बच्चे हैं. एक बेटा विक्टर सिंह और एक बेटी अमरजोत कौर. नीना अपने बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं.



Source link