रतलाम के ढोढर में पेट्रोल पंप पर ASI मनीष शर्मा और उनके बेटे से मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वे एक दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। यह घटना रविवार शाम को पेट्रोल कम भर
.
बता दें कि मावता चौकी में पदस्थ एएसआई मनीष शर्मा व इनके बेटे आदित्य शर्मा (20) के साथ रविवार शाम ढोढर में एक पेट्रोल पंप पर विवाद हो गया था। एएसआई ने कार में 1 हजार रुपए का पेट्रोल भराया था। पेट्रोल भराने के बाद 100 मीटर दूर ही गए तो पेट्रोल के कांटे पर नजर गई तो कांटा उसी जगह था।
पेट्रोल भरने के बाद गाड़ी का पेट्रोल का कांटा ऊपर नहीं आने पर वह वापस गाड़ी लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल भरने की स्लीप दिखाने की बात कही। स्लीप नहीं दिखाने पर ऑनलाइन सिस्टम में दिखाने को कहा।
संचालक और 4 साथियों ने लाठी-डंडों से पीटा इसी बात को लेकर वहां मौजूद पेट्रोल पंप संचालक पूर्व भाजपा नेता विवेक पोरवाल से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर पोरवाल ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एएसआई व उनके बेटे के साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्हें लात-घूंसों व लट्ठ से भी मारा गया। ढोढर पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विवेक पोरवाल समेत 4 अन्य के खिलाफ मारपीट और बलवा की धाराओं में केस दर्ज किया था।
ये तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार ढोढर पुलिस चौकी के अनुसार, आरोपी संजय पिता नागेश्वर (निवासी ढोढर), राजेश पिता रमेश चंद्र गायरी (ढोढर) व राहुल पिता राधेश्याम माली (निवासी सनसेर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों का एक दिन का रिमांड पुलिस को मिला है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पेट्रोल पंप संचालक विवेक पोरवाल व एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एएसआई के बेटे आदित्य शर्मा की रिपोर्ट पर यह केस दर्ज किया था।