टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट है, जिसमें बड़े ही धैर्य और संयम से काम खेलना होता है और मैदान पर डटे रहना होता है. इस फॉर्मेट में अगर बल्लेबाज टिक जाए तो अच्छे स्कोर खड़ा कर सकता है. टेस्ट क्रिकेट सबसे मुश्किल फॉर्मेट भी माना गया है. इस फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं. कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने कई हजार रन बना डाले और एक से बढ़कर एक कीर्तिमान रच दिए. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे उन खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने इस फॉर्मेट में बगैर शतक जड़े भी कई हजार रन बना दिए.
शेन वॉर्न
लिस्ट में नंबर 1 पर ऑस्ट्रेलिया के महान स्वर्गीय फिरकी के महारथी शेन वार्न का नाम है. बता दें कि वॉर्न ने साल 1992 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैच की 199 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 12 पचासे की बदौलत 3154 रन बना डाले. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 99 रनों का रहा. वहीं, अपने पूरे टेस्ट करियर के दौरान वार्न 17 बार नॉट आउट रहे.
निरोशन डिकवेला
डिकवेला ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी. उन्होंने अपने 9 साल के करियर के खेले 54 टेस्ट मैचों की 96 पारियों में 30.97 की औसत और 22 पचासों की बदौलत 2757 रन बनाने का कारनामा किया. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 96 रनों का रहा था. वहीं, डिकवेला अपने पूरे करियर के दौरान 7 बार नॉट आउट भी रहे थे.
मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी. उन्होंने अपने अभी तक के 14 साल के टेस्ट करियर में खेले 100 टेस्ट मैच की 147 पारियों में 20.89 की औसत से 11 अर्धशतक की मदद से 2322 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 99 रनों का रहा है. आपको जानकर हैरान होगी, लेकिन स्टार्क अपने करियर में ओवरऑल 32 बार नॉटआउट रहे हैं. ये भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
ये भी पढ़ें: IPL का बेताज बादशाह…,विकटों की बरसात करने वाला सुपरस्टार, नंबर 1 नाम सुन चौंक जाएंगे आप